{"_id":"6a0ffa96415e6f67030f3508","slug":"video-rohru-municipal-council-elections-voters-show-enthusiasm-for-polling-long-queues-form-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"रोहड़ू नगर परिषद चुनाव: मतदान के लिए मतदाताओं में उत्साह, लगी लंबीं कतारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहड़ू नगर परिषद चुनाव: मतदान के लिए मतदाताओं में उत्साह, लगी लंबीं कतारें
शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 12:11 PM IST
Link Copied
नगर परिषद रोहड़ू के नौ वार्डों के लिए शुक्रवार सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से शुरू हुई। मतदान को लेकर मतदाताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही विभिन्न पोलिंग बूथों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी रहीं। चुनाव प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए प्रशासन की ओर से महिला कर्मचारियों की तैनाती की गई है, जो अलग-अलग मतदान केंद्रों पर मतदान कार्य संभाल रही हैं। नगर परिषद चुनाव के तहत रोहड़ू के सभी नौ वार्डों में बनाए गए पोलिंग बूथों पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस जवानों के साथ प्रशासनिक अधिकारी लगातार मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के साथ-साथ बाजार क्षेत्र से भी मतदाता सुबह से मतदान केंद्रों तक पहुंचते रहे। निर्वाचन अधिकारियों से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 11:00 बजे तक करीब 45 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। शुरुआती घंटों में ही महिलाओं और बुजुर्ग मतदाताओं की अच्छी भागीदारी देखने को मिली। कई मतदान केंद्रों पर युवाओं में भी मतदान को लेकर उत्साह नजर आया। प्रशासन की ओर से मतदाताओं के लिए आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्रों पर पेयजल, बैठने तथा अन्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। चुनाव को लेकर विभिन्न प्रत्याशियों और उनके समर्थकों की नजर भी मतदान प्रतिशत पर बनी हुई है। मतदान प्रक्रिया दोपहर तीन बजे तक जारी रहेगी। इसके बाद सभी ईवीएम और चुनाव सामग्री को एसडीएम कार्यालय रोहडू लाया जाएगा, जहां मतगणना की प्रक्रिया शुरू होगी। देर शाम तक नगर परिषद के नौ वार्डों के परिणाम सामने आने की संभावना जताई जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।