{"_id":"6a1042fe197286a7680434f9","slug":"video-hamirpur-sdm-sanjeet-singh-states-no-laxity-to-be-tolerated-during-the-voting-process-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"हमीरपुर: एसडीएम संजीत सिंह बोले-मतदान प्रक्रिया के दौरान न हो कोई भी कोताही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हमीरपुर: एसडीएम संजीत सिंह बोले-मतदान प्रक्रिया के दौरान न हो कोई भी कोताही
बहुतकनीकी महाविद्यालय बड़ू के सभागार में शुक्रवार को सेक्टर अधिकारियों, पीठासीन अधिकारियों और मतदान अधिकारियों की दूसरी रिहर्सल हुई। रिहर्सल में एसडीएम हमीरपुर एवं निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) संजीत सिंह ने विशेष रूप से मौजूद रहे।उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतदान प्रक्रिया के दौरान ऐहतियात बरतने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा मतदान प्रक्रिया के बारे में किसी भी तरह की शंका की स्थिति में तुरंत उच्च अधिकारियों से संपर्क करें। मतदान केंद्र पर सभी नियमों एवं दिशा-निर्देशों की अक्षरशः अनुपालना होनी चाहिए। पंचायत चुनाव के पहले चरण के लिए मतदान दल 24 मई को ही रवाना कर दिए जाएंगे। मतदान केंद्रों पर पहुंचते ही सभी दलों को रिपोर्ट प्रेषित करनी होगी। पोलिंग बूथ स्थापित करने की प्रक्रिया 25 मई को ही पूरी करनी होगी, ताकि 26 मई को किसी भी तरह के अनावश्यक विलंब के बगैर सुबह 7 बजे मतदान शुरू किया जा सके। इस मौके पर खंड विकास अधिकारी तान्या शर्मा,तहसीलदार नरेश पटियाल, नायब तहसीलदार जगदीश ठाकुर सहित अन्य मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।