सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Mahakal s Splendid Bhag Rasa Abhishek: Silver Serpents, Skull Garland, and Bilva

Ujjain News: चांदी के नाग, मुंडमाला व बेलपत्र से सजे बाबा श्री महाकाल, फिर भस्म रमाकर भक्तों को दिया दर्शन

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उज्जैन Published by: उज्जैन ब्यूरो Updated Fri, 22 May 2026 07:29 AM IST
Mahakal s Splendid Bhag Rasa Abhishek: Silver Serpents, Skull Garland, and Bilva

ज्येष्ठ अधिकमास शुक्ल पक्ष की षष्ठी पर शुक्रवार सुबह विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आयोजित भस्म आरती के दौरान बाबा महाकाल के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालु देर रात से ही कतारों में लगकर अपने आराध्य देव के दर्शन का इंतजार करते रहे। सुबह 4 बजे मंदिर के पट खुलने के साथ ही बाबा महाकाल का अलौकिक श्रृंगार और भस्म आरती संपन्न हुई। मंदिर परिसर “जय श्री महाकाल” के जयघोष से गूंज उठा।

मंदिर के पुजारी पंडित महेश शर्मा ने बताया कि भस्म आरती की शुरुआत वीरभद्र जी से आज्ञा लेने के बाद हुई। इसके पश्चात पंडे-पुजारियों ने गर्भगृह में विराजित सभी देवी-देवताओं का विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया। भगवान महाकाल का जलाभिषेक दूध, दही, घी, शक्कर, पंचामृत और फलों के रस से किया गया। पूजन के दौरान प्रथम घंटाल बजाकर ‘हरि ओम’ का जल अर्पित किया गया।

इसके बाद पुजारियों और पुरोहितों ने बाबा महाकाल का भव्य श्रृंगार किया। कपूर आरती के उपरांत भगवान को नवीन रजत मुकुट धारण कराया गया। महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से शिवलिंग पर भस्म अर्पित की गई। इसके बाद झांझ, मंजीरे, ढोल-नगाड़ों और शंखनाद के साथ भस्म आरती संपन्न हुई।

आज के विशेष श्रृंगार में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग को चांदी की मुंडमाला, रजत नाग और बैंगनी-पीले फूलों की मालाओं से सजाया गया। शिवलिंग पर लाल और सफेद बिंदियों से आकर्षक सजावट की गई थी। भगवान महाकाल के मस्तक पर गुलाबी और पीले फूलों की विशाल माला तथा चांदी का मुकुट उनकी राजसी आभा को और अधिक दिव्य बना रहा था।

भक्तों ने बाबा महाकाल के इस दिव्य स्वरूप के दर्शन कर स्वयं को धन्य महसूस किया। धार्मिक मान्यता है कि भस्म अर्पित होने के बाद भगवान महाकाल निराकार से साकार स्वरूप में भक्तों को दर्शन देते हैं।

ये भी पढ़ें- MP: भोजशाला विवाद पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, मुस्लिम पक्ष ने हाईकोर्ट के फैसले को दी चुनौती; कल हो सकती है सुनवाई

यह है आरती का समय
- भस्म आरती सुबह 4 से 6 बजे तक
- दद्योदक आरती प्रात: 7 से 7:45 बजे तक
- भोग आरती प्रात: 10 से 10:45 बजे तक
- संध्या पूजन सायं 5 से 5:45 बजे तक
- संध्या आरती सायं 7:00 से 7:45 बजे
- शयन आरती रात्रि 10:30 से 11:00 बजे तक
महाकालेश्वर मंदिर मे आरतियों के समय में हुआ यह बदलाव आश्विन मास की पूर्णिमा (शरद पूर्णिमा) तक जारी रहेगा।
 
 
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: फर्जी फर्म के नाम पर लिए लैपटॉप, राहगीरों को 10-10 हजार में बेचे; महिला समेत चार गिरफ्तार

21 May 2026

VIDEO: राज चौहान हत्याकांड में एक और गिरफ्तारी, मुखबिरी करने का आरोप; एनकाउंटर में ढेर हुआ था मुख्य आरोपी

21 May 2026

VIDEO: होटल में ठिकाना और सड़कों पर लूट, बदमाशों का तरीका जान पुलिस भी हैरान; महिला के गले से तोड़ी थी चेन

21 May 2026

VIDEO: यूपी की नंबर प्लेट लगाकर खनन कर रहे थे राजस्थान के डंपर, 13 सीज

21 May 2026

VIDEO: किराए पर होटल लेकर देह व्यापार कराने का आरोपी संचालक गिरफ्तार

21 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: पूर्व फाैजी की हत्या में पुलिस कराएगी पाॅलीग्राफ टेस्ट

21 May 2026

VIDEO: तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवार को कुचला, पथराव कर रोका

21 May 2026
विज्ञापन

VIDEO: जाम का कारण बनीं तीन रोडवेज बसों को पुलिस ने किया सीज

21 May 2026

VIDEO: ट्रांसपोर्टर हत्याकांड में रवि यादव की कोर्ट में होगी पेशी, पूछताछ में सामने आ सकते हैं कई नाम

21 May 2026

VIDEO: ईंट से सिर पर 20 से अधिक वार, लहूलुहान होने पर भी न कांपे हाथ; इसलिए पिता को बेरहमी से मारा

21 May 2026

VIDEO: एक लाख के इनामी बकरी चोर ने हाथी घाट में बनाया था ठिकाना, एसटीएफ ने दबोचा

21 May 2026

VIDEO: ट्रैफिक का हाल जानने निकले पुलिस कमिश्नर, जगह-जगह मिला जाम; एसीपी की लगाई क्लास

21 May 2026

VIDEO: मोबाइल टावर से उपकरण चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, पुलिस ने पांच शातिर चोर किए गिरफ्तार

21 May 2026

VIDEO: सिर पर 2100 रुद्राक्षों का शिवलिंग, हाथ में डमरू; संत को देख हैरान रह गए भक्त

21 May 2026

VIDEO: भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

21 May 2026

Video: लखनऊ के हॉस्पिटल में भर्ती युवती को दिया नशीला इंजेक्शन, फिर ओटी में किया दुष्कर्म

21 May 2026

बारहवीं पास युवक के जरिए चल रहा था देश भर के स्कूल और संस्थाओं को धमकी भरे ईमेल भेजने का नेटवर्क, आरोपी गिरफ्तार

21 May 2026

VIDEO: 'कहां हैं ACP', चाैराहे पर खड़े होकर पुलिस कमिश्नर ने वायरलेस पर लगाई फटकार

21 May 2026

कटनी में सड़क हादसा: महाकाल के दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं की कार खड़े ट्रक से टकराई; यूपी के दो लोगों की मौत

21 May 2026

VIDEO: उपद्रवियों ने घर में घुसकर की तोड़फोड़, बुजुर्ग महिला पर भी किया हमला; पीड़िता ने बताई पूरी घटना

21 May 2026

Video: लखनऊ में बेटी के 6 टुकड़े किए, बहन के साथ मिलकर बांके से काटा

21 May 2026

Video: अयोध्या में तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में मारी टक्कर, धू-धूकर जली मोटरसाइकिल

21 May 2026

Meerut: लो वोल्टेज और कटौती से लोगों में आक्रोश, मार्ग जाम कर जताया विरोध

21 May 2026

Meerut: भारत विकास परिषद की बाल संस्कारशाला शिविर का हुआ समापन

21 May 2026

पुलिस मुठभेड़ में पशुओं की चोरी कर तस्करी करने वाले दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

21 May 2026

Gurugram: जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता 24 मई को, 12 से अधिक टीमें लेंगी हिस्सा

21 May 2026

VIDEO: ठाकुर द्वारकाधीश ने दिए नौका विहार दर्शन, महीने भर चलेंगे विशेष मनोरथ

21 May 2026

Gurugram: डीजल-पेट्रोल महंगा होने से बढ़ी महंगाई की मार, कारोबारियों का बिगड़ा गणित, देखें रिपोर्ट

21 May 2026

खैर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर 5 वर्षों से खराब पड़ा ऑक्सीजन प्लांट

21 May 2026

मुठभेड़ में होटल मैनेजर के अपहरण में दंपति समेत चार गिरफ्तार

21 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed