Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Bhiwani News
›
Protesters in Bhiwani Burn Effigies of Prime Minister Narendra Modi and the Union Education Minister
{"_id":"6a0fda6cdf0dc5454d06a063","slug":"video-protesters-in-bhiwani-burn-effigies-of-prime-minister-narendra-modi-and-the-union-education-minister-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
नीट परीक्षा में कथित धांधली और पेपर लीक मामले को लेकर देशभर में छात्रों का गुस्सा फूट रहा है। इसी कड़ी में भिवानी के स्थानीय चौ. बंसीलाल विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला फूंका और जमकर नारेबाजी की।
प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे एनएसयूआई जिला अध्यक्ष मंजीत लांग्यान ने केंद्र सरकार और नेशनल टेस्टिंग एजेंसी एनटीए पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि नीट परीक्षा में हुई इस भारी धांधली ने देश के 22 लाख से अधिक ईमानदार और मेहनती छात्रों के भविष्य को अंधकार में धकेल दिया है।
जो छात्र वर्षों तक दिन-रात मेहनत करके परीक्षा की तैयारी करते हैं, उनके सपनों को कुछ हजार रुपयों के लिए सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर सरेआम बेच दिया गया। यह देश की पूरी शिक्षा व्यवस्था पर सबसे बड़ा कलंक है। लगातार हो रहे पेपर लीक यह साबित करते हैं कि केंद्र सरकार और एनटीए परीक्षाओं को निष्पक्ष तरीके से आयोजित कराने में पूरी तरह विफल हो चुकी हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।