{"_id":"6afaf05bc12fcaf4f8005d68","slug":"video-harayanae-tacarasa-patarata-parakashha-26-oura-27-thasabra-ka-sarakara-ka-ora-sa-mal-majara-2026-11-16","type":"video","status":"publish","title_hn":"हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 26 और 27 दिसंबर को कराने की सरकार से मिली अनुमति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा 26 और 27 दिसंबर को कराने की सरकार से मिली अनुमति
भिवानी। हरियाणा अध्यापक पात्रता परीक्षा (एचटेट-2026 ) का संचालन 26 और 27 दिसंबर को कराए जाने की सरकार से मंजूरी मिल चुकी है। अक्तूबर में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की तरफ से स्कूली शिक्षा विभाग को भेजा था। इस प्रस्ताव पर डीएसी से मंजूरी आ चुकी है। इसके बाद बोर्ड प्रशासन ने एचटेट संचालन की तैयारियां तेज कर दी हैं।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड अध्यक्ष डॉ शंकरलाल धूपड़ ने बताया कि 26 और 26 दिसंबर को ही एचटेट की परीक्षा होगी, अब ये तिथियां तय हो चुकी हैं। इससे पहले बोर्ड प्रशासन द्वारा एचटेट के ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। नवंबर के अंतिम सप्ताह से एचटेट के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू होगी। इससे पहले बोर्ड एचटेट 2025 का आयोजन करा चुका है, जिसकी बायोमेट्रिक वेरिफिकेशन भी हो चुकी है। बोर्ड चेयरमैन ने बताया कि 26 दिसंबर को शाम की शिफ्ट और 27 दिसंबर को सुबह व शाम दोनों शिफ्टों में एचटेट परीक्षा होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।