फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   thieves broke into house in broad daylight and committed theft In Agra

चोरों ने दिनदहाड़े तोड़े ताले: दिवाली की खरीदारी करने बाजार गया था परिवार, घर में घुसे चोर ले गए 14 लाख का माल

Sun, 25 Oct 2026 05:56 PM IST
Arun Parashar संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: Arun Parashar Updated Sun, 25 Oct 2026 05:56 PM IST
सार

आगरा में चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए दिनदहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घर में घुसे चोर आभूषण और नकदी समेत करीब 14 लाख रुपये कीमत का माल ले गए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन
thieves broke into house in broad daylight and committed theft In Agra
चोरी के बाद घर में बिखरा सामान। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

परिवार दिवाली की त्योहार की खरीदारी के लिए बाजार गया था। पीछे से चोरों ने मकान का मुख्य गेट तोड़कर लाखों रुपये के आभूषण और नकदी पार कर दी। रविवार दोपहर घर लौटने पर परिवार को घटना की जानकारी हुई। घर के अंदर अलमारी और बक्सों के ताले टूटे पड़े थे, जबकि सामान बिखरा हुआ था। पीड़ित परिवार ने करीब 14 लाख रुपये के आभूषण चोरी होने का दावा किया है। सूचना पर पहुंची पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन


औरैया जिले के बिधूना निवासी सतेंद्र सिंह पिछले सात साल से ट्रांस यमुना क्षेत्र के नगला रामबल स्थित आजाद नगर में परिवार के साथ रह रहे हैं। वह पीवीसी कंपनी में सुपरवाइजर हैं। उनका बेटा विक्की ठाकुर नोएडा में नौकरी करता है। घर पर पत्नी विनीता चौहान और बेटी नेहा चौहान रहती हैं। विक्की हर शनिवार घर आता है। रविवार दोपहर करीब 12 बजे वह मां और बहन के साथ दिवाली की खरीदारी करने ट्रांस यमुना कॉलोनी बाजार गया था। परिवार करीब ढाई बजे लौटा तो मुख्य गेट का कुंडा और ताला टूटा मिला। अंदर जाकर देखा तो अलमारी और बक्सों के ताले टूटे थे और सामान बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


चोर सोने-चांदी के आभूषण और करीब 10 हजार रुपये नकद ले गए। परिवार के मुताबिक चोरी गए आभूषणों की कीमत करीब 14 लाख रुपये है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि घटना के खुलासे के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।

वर्षों की पूंजी चोरी, मां का रो-रोकर बुरा हाल
घर में बिखरा सामान और खाली अलमारी देखकर विनीता चौहान का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मेहनत से जुटाए आभूषण चोरी होने से वह टूट गईं। रोते हुए बोलीं, 'मेरी वर्षों की पूंजी चुरा ले गए।' परिवार के लिए दिवाली की खुशियां पलभर में चिंता और मायूसी में बदल गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed