{"_id":"6a103e064eaa8175bf044eb1","slug":"video-dm-orders-probe-into-operation-of-overloaded-vehicles-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड वाहनों के संचालन पर डीएम ने दिए जांच के आदेश, VIDEO","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड वाहनों के संचालन पर डीएम ने दिए जांच के आदेश, VIDEO
हंसराजपुर-भरसर संपर्क मार्ग पर मंगई नदी स्थित जर्जर पुलिया से लगातार गुजर रहे ओवरलोड वाहनों को लेकर प्रशासन सख्त हो गया है। पुलिया की बदहाल स्थिति और हादसे की आशंका को लेकर ग्रामीणों में बढ़ती चिंता के बीच शुक्रवार को जिलाधिकारी अनुपम शुक्ला ने मामले का संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं।
डीएम ने कहा कि पुलिया की स्थिति का जल्द निरीक्षण कराया जाएगा। साथ ही इस मार्ग से गुजर रहे ओवरलोड वाहनों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी, ताकि किसी बड़े हादसे को रोका जा सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि टोल बचाने के लिए लिंक मार्ग का इस्तेमाल कर रहे भारी वाहनों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। यदि कोई वाहन ओवरलोड होकर इस मार्ग से गुजरता पाया गया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ग्रामीणों के अनुसार करीब 60 वर्ष पुरानी यह पुलिया अब पूरी तरह जर्जर हो चुकी है। पुल के जोड़ों में दरारें पड़ गई हैं और भारी वाहन गुजरने पर पुलिया हिलने लगती है। इससे क्षेत्र के लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।
इस संपर्क मार्ग से हंसराजपुर, जयरामपुर और भरसर समेत कई गांव जुड़े हुए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पुलिया बंद हुई तो लोगों को आवागमन के लिए करीब 20 किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ेगी। ऐसे में पुलिया की मरम्मत और ओवरलोड वाहनों पर रोक की मांग लंबे समय से की जा रही है।
बता दें कि अमर उजाला ने 22 मई के अंक में भारी वाहनों से क्षतिग्रस्त हो रहा मगई नदी पुल शीर्षक से खबर प्राकाशित किया था। इसके बाद डीएम ने जांच का आदेश दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।