{"_id":"6a1042f9b0a34f70520865cc","slug":"video-bilaspur-tributes-paid-to-martyr-subedar-baldev-kumar-sharma-veer-nari-aruna-devi-honored-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"बिलासपुर: शहीद सूबेदार बलदेव कुमार शर्मा को दी श्रद्धांजलि, वीर नारी अरुणा देवी सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिलासपुर: शहीद सूबेदार बलदेव कुमार शर्मा को दी श्रद्धांजलि, वीर नारी अरुणा देवी सम्मानित
चंगर सेक्टर स्थित शहीद स्मारक पर गुरुवार को शहीद सूबेदार बलदेव कुमार शर्मा की स्मृति में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर उपायुक्त राहुल कुमार ने पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद को श्रद्धासुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में शहीद की धर्मपत्नी वीर नारी अरुणा देवी व उनके परिवार को स्मृति चिन्ह, शॉल और तिरंगा बैज भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं शहीद की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। समारोह में शहीद के पुत्र विवेक कुमार, पुत्रवधू रीमा शर्मा, पौत्र विवान शर्मा भी उपस्थित रहे। यह आयोजन हिमाचल प्रदेश वेटरन सैनिक कल्याण एवं विकास समिति तथा एक्स सर्विसमैन सैनिक लीग बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया गया। जिला सैनिक कल्याण विभाग के अधिकारियों ने भी शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित की। उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर सैनिकों का बलिदान सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने कहा कि शहीदों और उनके परिवारों का सम्मान करना समाज का दायित्व है। बिलासपुर के गांव नघ्यार (मरुडा) डाकघर तलाई तहसील झंडूता निवासी शहीद सूबेदार बलदेव कुमार शर्मा 19 जून 1980 को असम राइफल्स में भर्ती हुए थे। 22 मई 2016 को मणिपुर के चंदेल जिले के जौपी क्षेत्र में कमांडेंट की क्विक रिएक्शन टीम के साथ ड्यूटी के दौरान उग्रवादियों ने उनकी टीम पर घात लगाकर हमला कर दिया था। इस दौरान उन्होंने अदम्य साहस का परिचय देते हुए मातृभूमि की रक्षा में सर्वोच्च बलिदान दिया। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश वेटरन सैनिक कल्याण एवं विकास समिति के प्रदेशाध्यक्ष कैप्टन बालक राम शर्मा, डीएसपी मनीष चौधरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति और पूर्व सैनिक मौजूद रहे। इसके अलावा सूबेदार मेजर संजीव कुमार, सूबेदार मेजर कुलवंत पटियाल, सचिव सूबेदार सागर सिंह चंदेल, उपाध्यक्ष सूबेदार वचन सिंह चंदेल, सूबेदार रणजीत सिंह ठाकुर, सूबेदार सुभाष चंदेल, सूबेदार सरबजीत सिंह ठाकुर, कैप्टन जय सिंह ठाकुर, हवलदार सलिंद्र कुमार, सूबेदार मेजर राम कृष्ण तथा बड़ी संख्या में पूर्व सैनिक और वीर नारियां उपस्थित रहीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।