{"_id":"6a109b27477528eebc064556","slug":"video-gay-man-lured-to-hotel-via-dating-app-and-extorted-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: डेटिंग एप से समलैंगिक युवक को होटल में बुलाकर वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: डेटिंग एप से समलैंगिक युवक को होटल में बुलाकर वसूली
आगरा के ताजगंज इलाके के एक होटल में समलैंगिक बनकर डेटिंग एप से दोस्ती करके मुलाकात के बहाने बुलाकर समलैंगिक युवक की पिटाई करने के बाद 14 हजार रुपये ऑनलाइन वसूले गए। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने चार संदिग्धों को पकड़ा है। यह युवक पहले भी समलैंगिक युवकों से इस तरह वसूली कर चुके हैं। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज करके गिरोह के अन्य गुर्गों की तलाश शुरू कर दी है। एकता थाना क्षेत्र के रहने वाले समलैंगिक युवक ने बताया कि एक डेटिंग एप के माध्यम से समलैंगिक युवक से दोस्ती हुई थी। 19 मई की शाम को उसने बसई स्थित ताज इंपीरियल होटल में बुलाया। जब वह होटल के कमरे में पहुंचा तो बुलाने वाले युवक के साथ 4 अन्य युवक भी वहां मिले। चारों ने उसे बंधक बना लिया। पिटाई की। बदनाम करने की धमकी देकर रुपये मांगे। इस पर पत्नी से 14 हजार रुपये आनलाइन ट्रांसफर कराए। इसके बाद छोड़ दिया। आरोपियों ने दूसरे दिन इसी युवक के परिचित से 4900 रुपये वसूल लिए। उसने रुपये देने के बाद 112 पर कॉल कर दिया मगर थाने में प्रार्थनापत्र नहीं दिया। बृहस्पतिवार रात पुलिस को शिकायत दी। इसके बाद चार संदिग्धों को पकड़ लिया। उनसे पूछताछ की जा रही है। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि गिरोह पकड़ा है। उससे पूछताछ की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।