{"_id":"6a109b5548fc58ea9903f81c","slug":"video-illegal-mining-is-taking-place-in-yamuna-river-in-agra-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा में यमुना में खनन का खेल पकड़ा, 13 पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा में यमुना में खनन का खेल पकड़ा, 13 पर केस
आगरा में यमुना नदी में अवैध खनन के कारण गहरे गड्ढे हो गए हैं। आए दिन गहरे गड्ढों में डूबकर लोगों की मौत हो रही है। हाल में बल्केश्वर में चार लोगों की डूबने से मौत हुई थी। इसी के मद्देनजर खनन विभाग गांव करभना, ताजगंज के थाना एकता में यमुना से बालू का अवैध खनन करने वाले 13 लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। ताजगंज के थाना एकता क्षेत्र में यमुना में खनन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो का संज्ञान लेते हुए 20 मई को सुबह 6 से 8 बजे के बीच खनन निरीक्षक सुशील कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम के साथ ग्राम करभना क्षेत्र में यमुना का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में औसतन 0.6 मीटर गहराई तक करीब 2520 घनमीटर बालू का अवैध खनन पाया गया। मौके पर कोई मशीन या वाहन बरामद नहीं हुआ मगर टायरों के निशान से स्पष्ट हुआ कि खनन और परिवहन ट्रैक्टर-ट्रॉली के माध्यम से किया जा रहा था। जांच के दौरान 13 लोगों के नाम प्रकाश में आए। इनमें करभना के नागा उर्फ करन यादव, सुभाष उर्फ पोपला, सुमित कुशवाह, नगला पैमा के करन वर्मा, भोला वर्मा उर्फ डॉक्टर, विजय, सम्मन वर्मा, शिवा, ज्ञानी, देवकी उर्फ गगन, विकास, बादल और सजेन्द्र के नाम सामने आए हैं। थाना प्रभारी एकता ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। खनन विभाग और पुलिस की टीम की संयुक्त कार्रवाई के बाद प्राथमिकी दर्ज की गई है। हालांकि पुलिस के पास कोई मजबूत साक्ष्य नहीं है। टायरों के निशान और ग्रामीणों के बयान से आरोपियों पर सख्त कार्रवाई होना मुश्किल माना जा रहा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।