{"_id":"6a109b34a2cd8800220e5373","slug":"video-auto-buses-jammed-rambagh-flyover-in-agra-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: आगरा के रामबाग फ्लाईओवर पर ऑटो-बसों से जाम, एंबुलेंस को भी नहीं मिला रास्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: आगरा के रामबाग फ्लाईओवर पर ऑटो-बसों से जाम, एंबुलेंस को भी नहीं मिला रास्ता
आगरा में जाम की समस्या का निदान नहीं निकल रहा है। हाईवे पर अबुल उलाह कट ही नहीं, रामबाग पर भी बसों के अवैध तरीके से ठहराव और ऑटो के खड़े होने से वाहनों को निकलने में परेशानी हो रही है। शुक्रवार को दोपहर में ऑटो-बसों के ठहराव से एक घंटे तक वाहन रेंग-रेंगकर चले। हालत यह हो गई कि एंबुलेंस को भी 20 मिनट तक रास्ता नहीं मिला। वह सायरन बजाती रही। इसके अलावा मदिया कटरा से देहली गेट की तरफ जाने वाले रास्ते पर हास्पिटल और दुकानों के बाहर गाड़ियों की पार्किंग से समस्या रही। हाईवे पर आईएसबीटी से सिकंदरा तक मेट्रो का निर्माण कार्य चल रहा है। इसके लिए बैरिकेडिंग की गई है। इस कारण रोजाना जाम लगता है। भगवान टाकीज फ्लाईओवर से आगे अबुल उलाह कट पर रोडवेज बसों के यात्रियों को बैठाने के लिए रोकने की वजह से समस्या होती है। यही हाल रामबाग फ्लाईओवर का भी है। पिछले दिनों यातायात निरीक्षक ने तीन बसों को सीज किया था। इसके बावजूद हालात नहीं सुधरे हैं। शुक्रवार दोपहर दो बजे ऑटो और बसों के ठहराव से एक घंटे तक जाम की समस्या रही। दोपहर में 1 से 3 बजे तक मदिया कटरा से देहली गेट की तरफ आने वाले रास्ते पर भी यही स्थिति रही। डीसीपी ट्रैफिक सोनम कुमार ने बताया कि चाैराहों से अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके साथ ही अवैध पार्किंग पर कार्रवाई की जा रही है। आटो की पार्किंग चाैराहों से 50 मीटर दूर कराने के लिए बोला गया है। नियमों का पालन नहीं करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।