{"_id":"6a109b5b990c4cc9f9013cbc","slug":"video-beat-puppy-to-death-with-stick-in-agra-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: डंडे से पीट-पीटकर पिल्ले को मार डाला, प्रशु प्रेमियों में आक्रोश; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: डंडे से पीट-पीटकर पिल्ले को मार डाला, प्रशु प्रेमियों में आक्रोश; जांच में जुटी पुलिस
आगरा के कमला नगर स्थित अनुराग नगर में पिल्ले की पीट-पीटकर हत्या का मामला सामने आया है। इससे पशु प्रेमियों में रोष है। पुलिस के पहुंचने से पहले मृत पिल्ले को यमुना में बहा दिया। पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। कैस्पर्स होम संचालिका विनीता अरोरा ने बताया कि सक्षम जैन पशु प्रेमी हैं। बृहस्पतिवार रात 10 बजे उनको सूचना मिली कि अनुराग नगर में एक पिल्ले को बेरहमी से डंडे से पीटकर मार दिया गया है। इससे क्षेत्र के लोगों में आक्रोश है, जिस युवक ने उसे डंडे से पीटा, वह शराब पीने का आदी है। कोई व्यक्ति विरोध करता है तो उस पर भी वह हमला कर सकता था। उन्होंने थाना कमला नगर पुलिस से मृत पिल्ले के पोस्टमार्टम के लिए कहा। अरोरा ने बताया कि उन्होंने पोस्टमार्टम के लिए नगर निगम के अधिकारियों से बात की। इसी बीच पता चला कि क्षेत्र के ही एक युवक ने पिल्ले के शव को रखा था। उसने बताया कि वह पिल्ले के शव को यमुना में बहा आया है। इस कारण पिल्ले का पोस्टमार्टम नहीं हो सका। आशंका है कि वह युवक भी आरोपी का साथी था। अब पुलिस पीड़ित की शिकायत पर कार्रवाई करेगी। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास ने बताया कि लिखित शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।