{"_id":"6a108770abd7f7a591026ad7","slug":"video-sbi-bank-manager-died-under-suspicious-circumstances-in-nuh-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"नूंह: एसबीआई बैंक मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नूंह: एसबीआई बैंक मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पुलिस जांच में जुटी
नूंह जिले में उस समय सनसनी फैल गई जब लुहिंगाकला स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया शाखा के बैंक मैनेजर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती तौर पर मामला हार्ट अटैक का माना जा रहा है, लेकिन पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर मरोड़ा पुल के नीचे एक कार खड़ी मिली थी। राहगीरों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कार की जांच की, जहां अंदर एक व्यक्ति मृत अवस्था में मिला। जांच के दौरान मृतक की पहचान मनीष के रूप में हुई, जो लुहिंगाकला में एसबीआई बैंक शाखा में मैनेजर के पद पर कार्यरत थे। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मौत हार्ट अटैक के कारण होने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि अभी किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मौत के सही कारणों का पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है। मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा अल आफिया अस्पताल भिजवा दिया गया है, जहां पुलिस की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस की ओर से घटना की सूचना मृतक के परिजनों को भी दे दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।