{"_id":"6a10341f5cef8f5c340ec994","slug":"video-21st-governors-cup-golf-tournament-begins-with-grand-opening-179-golfers-to-showcase-their-strength-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"नैनीताल: 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का भव्य आगाज, 179 गोल्फर दिखाएंगे दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नैनीताल: 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का भव्य आगाज, 179 गोल्फर दिखाएंगे दम
गायत्री जोशी
Updated Fri, 22 May 2026 04:16 PM IST
Link Copied
नैनीताल में ऐतिहासिक लोक भवन गोल्फ कोर्स में शुक्रवार को 21वें गवर्नर्स कप गोल्फ टूर्नामेंट का शानदार शुभारंभ हुआ। प्रदेश के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने टी-ऑफ कर विधिवत रूप से प्रतियोगिता की शुरुआत की। इस वर्ष का टूर्नामेंट उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी की स्मृति को समर्पित किया गया है। तीन दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में कुल 179 गोल्फर हिस्सा ले रहे हैं। आयोजन की खास बात इसकी विविधता है, जिसमें 110 सामान्य श्रेणी के खिलाड़ियों के अलावा 27 जूनियर, 9 महिला, 29 वेटरन और 4 सुपर वेटरन प्रतिभागी शामिल हैं। टूर्नामेंट में 81 वर्षीय कर्नल एचसी गुप्ता सबसे उम्रदराज, जबकि 7 वर्षीय इलाक्षी राठौड़ सबसे कम उम्र की प्रतिभागी हैं।
राज्यपाल ने इस अवसर पर कहा कि यह आयोजन केवल एक खेल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि उत्तराखंड के पर्यटन और खेल सामर्थ्य को प्रदर्शित करने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने गोल्फ के प्रति युवाओं और महिलाओं के बढ़ते रुझान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे 'अमृत पीढ़ी' के आत्मविश्वास का प्रतीक बताया। इस मौके पर सचिव राज्यपाल व उपाध्यक्ष गोल्फ कोर्स नैनीताल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल, आयुक्त कुमाऊं मंडल दीपक रावत, अपर सचिव रीना जोशी, जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल, एसएसपी डॉ. मंजूनाथ टीसी, परिसहाय राज्यपाल अमित श्रीवास्तव, मेजर सुमित कुमार, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव, गोल्फ कैप्टन कर्नल (सेवानिवृत्त) विवेक भट्ट आदि मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।