Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Sirmour News
›
Opposition to Duty Assignments for Cooking for Polling Parties; Memorandum of Demands Submitted to Deputy Commissioner
{"_id":"6a1031b60bd8de6c040d8bea","slug":"video-opposition-to-duty-assignments-for-cooking-for-polling-parties-memorandum-of-demands-submitted-to-deputy-commissioner-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"सिरमौर: पोलिंग पार्टियों के लिए खाना बनाने की ड्यूटी लगाने का विरोध, उपायुक्त को सौंपा मांगपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिरमौर: पोलिंग पार्टियों के लिए खाना बनाने की ड्यूटी लगाने का विरोध, उपायुक्त को सौंपा मांगपत्र
हिमाचल प्रदेश में 26, 28 और 30 मई को होने वाले पंचायतीराज संस्थाओं के चुनावों से पहले आंगनबाड़ी वर्कर्स और मिड-डे मील वर्कर्स ने चुनावी ड्यूटी को लेकर विरोध जताया है। नाहन में यूनियन पदाधिकारियों ने जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त सिरमौर को मांग पत्र सौंपकर पोलिंग पार्टियों के लिए भोजन तैयार करने के आदेशों को तुरंत वापस लेने की मांग की है। शीला देवी, इंदिरा देवी व समेत अन्य आंगनबाड़ी व मिड-डे मील कर्मियों ने बताया कि आंगनबाड़ी और मिड-डे मील योजनाओं में अधिकतर महिलाएं कार्यरत हैं। चुनावी ड्यूटी के दौरान देर रात तक पोलिंग पार्टियों के लिए खाना बनाना उनके लिए सुरक्षित और व्यावहारिक नहीं है। उन्होंने कहा कि कई स्थानों पर महिलाओं को रात 10:00 से 11:00 बजे तक अकेले काम करना पड़ेगा, जिससे सुरक्षा संबंधी चिंताएं बढ़ जाती हैं। आंगनबाड़ी वर्कर्स यूनियन और मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन ने प्रशासन से मांग की है कि चुनावों के दौरान भोजन बनाने से संबंधित जारी आदेशों को तुरंत निरस्त किया जाए ताकि महिला कर्मचारियों को मानसिक और व्यावहारिक परेशानियों का सामना न करना पड़े।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।