{"_id":"6a109b4dbef933a96a01878b","slug":"video-fraud-of-five-lakhs-on-the-pretext-of-government-job-in-agra-2026-05-22","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: सरकारी नौकरी का झांसा देकर हड़पे पांच लाख, आरोपी ने तीन बार दिए फर्जी नियुक्ति पत्र; जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: सरकारी नौकरी का झांसा देकर हड़पे पांच लाख, आरोपी ने तीन बार दिए फर्जी नियुक्ति पत्र; जांच में जुटी पुलिस
आगरा के थाना हरीपर्वत में पीड़ित ने सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 5 लाख रुपये की ठगी का आरोप लगा प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार आरोपी ने 3 बार अलग-अलग विभागों में नौकरी के नियुक्ति पत्र दिए। डीसीपी सिटी सय्यद अली अब्बास के निर्देश पर पुलिस जांच कर रही है। आवास विकास कॉलोनी निवासी साबिर हुसैन जाफरी ने डीसीपी सिटी को प्रार्थना पत्र दिया। आरोप लगाया कि चक्कीपाट, गौतम नगर निवासी संजय कुमार पिप्पल ने खुद को लखनऊ की फर्म एसएस एंटरप्राइजेज का प्रतिनिधि बताकर आगरा-मथुरा सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज लिमिटेड में नौकरी दिलाने का झांसा दिया। 5 लाख रुपये लेकर फर्जी नियुक्ति पत्र थमा दिया। संदेह होने पर आरोपी ने शहरी परिवहन निदेशालय लखनऊ में सहायक लेखाकार पद का प्रस्ताव दिया। वह नियुक्ति पत्र फर्जी निकला। इसके बाद आरोपी ने आगरा में सुपरवाइजर पद और फिर गो रेडी सर्विसेज के माध्यम से एक अन्य नौकरी का कूटरचित अनुबंध पत्र दिया। जांच में सभी दस्तावेज फर्जी साबित हुए। जब पीड़ित ने अपने रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने 11 मई 2025 को जान से मारने की धमकी दी। डीसीपी सिटी के निर्देश पर थाना हरीपर्वत में प्राथमिकी दर्ज की गई। थाना प्रभारी हरीपर्वत ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।