Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Agra Teacher Murder Case Solved, Former Student's Friend Arrested

गणित के शिक्षक संग पिज्जा पार्टी: इस बात पर आया छात्रा के दोस्त को गुस्सा, फिर कोचिंग के अंदर ही कर दी हत्या

Fri, 13 Nov 2026 03:24 PM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Fri, 13 Nov 2026 03:24 PM IST
सार

आगरा में शिक्षक ओपी यादव की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पूर्व छात्रा से दोस्ती और शिक्षक से उसके कथित संबंधों के शक में निखिल ने वारदात को अंजाम दिया।

 

विज्ञापन
Agra Teacher Murder Case Solved, Former Student's Friend Arrested
गिरफ्तार छात्रा का दोस्त और जानकारी देते पुलिस अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के जगदीशपुरा पुलिस ने शिक्षक ओमप्रकाश यादव (ओपी) की हत्या के मामले का खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी निखिल को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, हत्या का कारण पूर्व छात्रा और उसके दोस्त निखिल के बीच शिक्षक के कथित संबंधों को लेकर उपजा शक बताया जा रहा है।
विज्ञापन




पुलिस ने लगभग 500 कैमरों की फुटेज खंगालने के बाद एक छात्रा के बारे में जानकारी जुटाई। छात्रा से पूछताछ के बाद पुलिस हत्यारे तक पहुंचने में सफल रही। एडीसीपी मनोज कुमार ने बताया कि प्रकाश नगर निवासी निखिल ने शिक्षक ओपी यादव की हत्या की। निखिल की दोस्ती दिसंबर में उस छात्रा से हुई थी, जो पहले ओपी यादव की कोचिंग में पढ़ती थी। निखिल को शक था कि छात्रा और शिक्षक के बीच संबंध हैं। एक दिन निखिल ने दोनों को साथ में पिज्जा खाते हुए देख लिया था।
विज्ञापन


इसके बाद, निखिल शिक्षक को समझाने और बात करने के इरादे से कोचिंग पहुंचा। कहासुनी के दौरान विवाद बढ़ा और निखिल ने पहले से लाए गए मटन काटने वाले चाकू से शिक्षक की हत्या कर दी। हत्या के बाद, निखिल शिक्षक की स्कूटी लेकर फरार हो गया। पुलिस ने स्कूटी और हत्या में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


निखिल इंटरमीडिएट पास है और उसके पिता जूता कारखाना चलाते हैं। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि क्या छात्रा की हत्या में कोई संलिप्तता है।


ये भी एंगल आया सामने 
पूर्व छात्रा ने पुलिस को बताया कि शिक्षक ओपी यादव ने उसे जाल में फंसा लिया था। एक साल पहले जब वो उनसे कोचिंग लेती थी, तब उन्हें घर के सदस्य की तरह मानती थी। इसी का उन्होंने फायदा उठाया। उसके मोबाइल को लेकर स्नैप चैट से निजी फोटो ले लिए। उसे दिखाकर ब्लैकमेल करने लगे। फोटो की मदद से उसका फायदा उठाना चाहते थे। वह लगातार मैसेज कर परेशान कर रहे थे। मैसेज जब वो पढ़ लेती थी, तब उसे वो डिलीट कर देते थे। वह किसी तरह का सबूत नहीं छोड़ते थे।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed