{"_id":"6a11ec33e9b3fe2c0a0ea52d","slug":"video-three-people-died-due-to-gunshot-wounds-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"अंबाला: मिट्टी खनन के ठेके पर विवाद, पोते ने दादी, चाचा और भाई को गोली मारकर उतारा मौत के घाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंबाला: मिट्टी खनन के ठेके पर विवाद, पोते ने दादी, चाचा और भाई को गोली मारकर उतारा मौत के घाट
बिचपड़ी गांव में शनिवार शाम को मिट्टी खनन के ठेके के विवाद में पोते ने अपनी 95 वर्षीय दादी इसरो देवी की गोली मारकर हत्या कर दी। फायरिंग में उसका भाई संदीप, चाचा और चाची गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों की चंडीगढ़ पीजीआई रेफर किया गया है। उपचार के लिए ले जाते समय चाचा और भाई ने भी दम तोड़ दिया। वारदात के बाद से आरोपी युवक भाग गया। पुलिस के अनुसार, बिचपड़ी गांव में दो किला जमीन से मिट्टी निकालने का ठेका चल रहा था। इसी ठेके में हिस्सेदारी मांगने को लेकर परिवार के बी कुछ समय से विवाद चल रहा था। शनिवार शाम करीब 4:30 बजे इसी बात को लेकर एक बार फिर बहस हो गई। विवाद इतना बढ़ गया कि अभिषेक तैश में आ गया और उसने अपने पास मौजूद पिस्तौल से फायरिंग शुरू कर दी। आरोपी अभिषेक ने सबसे पहले अपनी दादी पर गोली चलाई। गोली लगते ही बुजुर्ग महिला गिर पड़ीं और मौके पर दम तोड़ दिया। इसके बाद बीच-बचाव करने आए अपने बड़े भाई संदीप, चाचा और चाची पर भी गोलियां दाग दीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।