{"_id":"6a119af7b008a879970459ad","slug":"video-kavya-kalrav-organized-in-jammu-students-from-over-50-schools-showcase-their-talent-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Jammu: जम्मू में 'काव्य कलरव' का आयोजन, 50 से अधिक स्कूलों के छात्रों ने दिखाया हुनर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Jammu: जम्मू में 'काव्य कलरव' का आयोजन, 50 से अधिक स्कूलों के छात्रों ने दिखाया हुनर
Nikita Gupta
Updated Sat, 23 May 2026 05:47 PM IST
सृजन इंटरनेशनल स्कूल, जम्मू द्वारा सहोदय स्कूल कॉम्प्लेक्स के तत्वावधान में शनिवार को विद्यालय सभागार में अंतर विद्यालय हिंदी कविता वाचन प्रतियोगिता ‘काव्य कलरव’ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जम्मू क्षेत्र के 50 से अधिक शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी साहित्य के प्रति रुचि विकसित करना, सृजनात्मक सोच को बढ़ावा देना तथा मंचीय अभिव्यक्ति को निखारना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ उप-प्रधानाचार्य किरणजीत कौर द्वारा स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी कविता की समृद्ध परंपरा से जुड़ने और भाषा-साहित्य के संरक्षण एवं संवर्धन में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवा पीढ़ी के भीतर साहित्यिक चेतना को जीवित रखना समय की आवश्यकता है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।