फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jammu and Kashmir ›   Jammu News ›   PM Modi Announces 5 Major Gifts for Ladakh Worth ₹3,350 Crore, Boosting Connectivity and Development

लेह: जियोथर्मल हीटिंग की सुविधा वाले देश के पहले एयरपोर्ट टर्मिनल का शुभारंभ, पीएम मोदी बोले-नई एनर्जी मिलेगी

Thu, 15 Oct 2026 01:08 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू
अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू Published by: Sharukh Khan Updated Thu, 15 Oct 2026 01:08 PM IST
सार

लद्दाख में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि आज लद्दाख की प्रगति और विकास में एक और अध्याय जुड़ रहा है। मुझे खुशी है कि मैं टेक्नोलॉजी के माध्यम से इस अवसर का हिस्सा बन रहा हूं।

विज्ञापन
PM Modi Announces 5 Major Gifts for Ladakh Worth ₹3,350 Crore, Boosting Connectivity and Development
Prime Minister Narendra Modi - फोटो : वीडियो ग्रैब

विस्तार

लद्दाख में आज बुनियादी ढांचा, सामरिक सुरक्षा और सतत विकास को नई रफ्तार देने का खास दिन है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करीब 3,350 करोड़ रुपये की पांच प्रमुख विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया। ये परियोजनाएं लद्दाख में हर मौसम में निर्बाध कनेक्टिविटी, ऊर्जा में आत्मनिर्भरता, प्राचीन सांस्कृतिक धरोहर के संरक्षण और गंभीर जल संकट के समाधान में मील का पत्थर साबित होंगी। 
विज्ञापन
Trending Videos

पीएम मोदी लेह स्थित कुशक बकुला रिम्पोछे हवाई अड्डे पर 640 करोड़ रुपय में निर्मित पैसेंजर टर्मिनल भवन यात्रियों को समर्पित किया। यह आधुनिक टर्मिनल 23,800 वर्ग मीटर में विकसित किया गया है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

ये प्रतिवर्ष 35 लाख यात्रियों को संभालने में सक्षम है। ऊर्जा दक्षता बढ़ाने और कार्बन उत्सर्जन कम करने के लिए टर्मिनल में भू-तापीय (जियोथर्मल) ऊर्जा तकनीक अपनाई गई है। टर्मिनल परिसर में स्थानीय सांस्कृतिक कला नजर आएगी। आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह टर्मिनल पूरे लद्दाख में हवाई कनेक्टिविटी और पर्यटन को नई ऊंचाई देगा।

 
विज्ञापन

इस खास अवसर पर पीएम वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जनसभा को भी संबोधित किया। पीएम मोदी ने कहा कि आज लद्दाख की प्रगति और विकास में एक और अध्याय जुड़ रहा है। मुझे खुशी है कि मैं टेक्नोलॉजी के माध्यम से इस अवसर का हिस्सा बन रहा हूं।
 

पीएम मोदी ने कहा कि आज लद्दाख में कई अहम विकास परियोजनाओं का लोकार्पण हुआ है। इनसे कई लोगों का सफर आसान होगा, कहीं बिजली की सुविधाएं बेहतर होंगी, कहीं पानी की उपलब्धता बढ़ेगी और हमारी प्राचीन विरासत के संरक्षण को भी नई ताकत मिलेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि मैं इन परियोजनाओं के लिए लद्दाख के सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं। मैं इन प्रोजेक्ट्स में लगे सभी इंजीनियरों, श्रमिकों और स्थानीय साथियों को भी बधाई देता हूं। मैं BRO के साथियों की भी विशेष सराहना करता हूं। 

उड़ानों की संख्या भी तीन गुना तक बढ़ सकती है: मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि कुछ समय पहले, मैंने लेह के कुशोक बकुला रिम्पोछे हवाई अड्डे की टर्मिनल बिल्डिंग की आधारशिला रखी थी, और यह मेरा सौभाग्य है कि आज मुझे इस महत्वपूर्ण परियोजना का उद्घाटन करने का अवसर मिला है।

लगभग 650 करोड़ रुपये की लागत से बने इस टर्मिनल से हवाई अड्डे की सालाना यात्री क्षमता 10 लाख (1 मिलियन) से बढ़कर 35 लाख (3.5 मिलियन) हो जाएगी, और उड़ानों की संख्या भी तीन गुना तक बढ़ सकती है।
 

इस टर्मिनल की एक और खास बात यह है कि लद्दाख के कठिन मौसम को ध्यान में रखते हुए, इसके निर्माण में जियोथर्मल तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। साथ ही, सौर ऊर्जा का भी उपयोग किया गया है। यह भारत का पहला एयरपोर्ट टर्मिनल है जिसमें जियोथर्मल हीटिंग की सुविधा है। आप सभी को बधाई!

'जियोथर्मल हीटिंग की सुविधा वाला ये देश का पहला एयरपोर्ट टर्मिनल'

पीएम ने कहा कि भारत में जियोथर्मल हीटिंग की सुविधा वाला ये देश का पहला एयरपोर्ट टर्मिनल है। हमारा प्रयास है कि लद्दाख में आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास हो और यहां के पर्यावरण का भी पूरा ध्यान रखा जाए।

पीएम मोदी ने कहा कि इस एयरपोर्ट टर्मिनल से लद्दाख में पर्यटन क्षेत्र को भी नई एनर्जी मिलेगी। मैं इस आधुनिक एयरपोर्ट टर्मिनल के लिए लद्दाख के मेरे सभी भाई-बहनों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं।

लगभग 3 घंटे में पूरा हो सकेगा सफर: पीएम

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज जिन अन्य परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया है, उनका भी बहुत महत्व है। आज निम्मू पदुम दारचा सड़क लद्दाख के लोगों को समर्पित की गई है। इस पर करीब 2,500 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। पहले जिस सफर में करीब 12 घंटे लगते थे, वो अब लगभग 3 घंटे में पूरा हो सकेगा। इससे यात्रा का समय भी बचेगा और इस रोड से व्यापार और कारोबार को भी और मदद मिलेगी।

पीएम मोदी ने कहा कि हमारा विशेष ध्यान लद्दाख की नई पीढ़ी पर है। यहां के युवाओं को अच्छी शिक्षा मिले, नई टेक्नोलोजी सीखने का अवसर मिले और उन्हें दूसरे शहरों पर निर्भर न रहना पड़े। लेह में इसलिए एक बड़ा उत्कृष्टता केंद्र बन रहा है।

पीएम मोदी ने कहा कि IIT जम्मू और IIM जम्मू के सैटेलाइट कैंपस स्थापित करने के प्रस्ताव भी आगे बढ़ाए जा रहे हैं। इनसे उच्च शिक्षा, Research और नई skills के लिए लद्दाख के युवाओं को अपने क्षेत्र में ही बेहतर अवसर मिल सकेंगे।

पीएम ने कहा कि लद्दाख में खेलों की भी बहुत बड़ी संभावनाएं हैं। यहां के युवाओं में Ice hockey, winter sports और पर्वतारोहण जैसे क्षेत्रों में अपनी विशेष पहचान बनाई है। 

पीएम मोदी ने कहा कि मुझे खुशी है कि लद्दाख में नई sports policy के माध्यम से खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। हमारा प्रयास है कि यहां के युवाओं को बेहतर training और सुविधाएं मिलें और वो राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई उपलब्धियां हासिल करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed