Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar News
›
Goldsmith Community in Amritsar Angered by Modi’s ‘Do Not Buy Gold’ Remark; Claims Business Has Been Hit
{"_id":"6a114847c28661c99d092e6e","slug":"video-goldsmith-community-in-amritsar-angered-by-modis-do-not-buy-gold-remark-claims-business-has-been-hit-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"मोदी के ‘सोना न खरीदो’ बयान से अमृतसर में स्वर्णकार समुदाय नाराज, कारोबार प्रभावित होने का दावा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोदी के ‘सोना न खरीदो’ बयान से अमृतसर में स्वर्णकार समुदाय नाराज, कारोबार प्रभावित होने का दावा
अमृतसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कथित “सोना न खरीदो” बयान को लेकर स्वर्णकार समुदाय में रोष देखने को मिला। इस मुद्दे को लेकर सुल्तानविंड रोड स्थित गुरुद्वारा में स्वर्णकार समुदाय की बैठक आयोजित की गई, जिसमें दक्षिणी अमृतसर से आम आदमी पार्टी के विधायक इंदरबीर सिंह निज्जर विशेष तौर पर पहुंचे।
बैठक के दौरान स्वर्णकार समुदाय के प्रतिनिधियों ने कहा कि प्रधानमंत्री के बयान और सोने पर बढ़ाई गई ड्यूटी के बाद सोने की खरीद में भारी गिरावट आई है, जिससे ज्वेलरी कारोबार प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि पंजाब में उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों से आकर काम करने वाले कारीगरों के रोजगार पर भी इसका सीधा असर पड़ा है और कई कारीगर बेरोजगारी के कगार पर पहुंच गए हैं।
स्वर्णकार समुदाय ने विधायक इंदरबीर सिंह निज्जर से मांग की कि उनकी मुलाकात पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान से करवाई जाए ताकि वे अपने मुद्दे सरकार के समक्ष रख सकें। इस पर विधायक निज्जर ने भरोसा दिलाया कि जल्द ही मुख्यमंत्री के साथ उनकी बैठक करवाने की कोशिश की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।