{"_id":"6ad0a23fc1b6e0a3f2021613","slug":"for-chhath-railways-is-running-eight-pairs-of-special-trains-to-bihar-banaras-and-delhi-2026-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"छठ पर घर जाने की टेंशन होगी कम: रेलवे ने चलाईं आठ जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और तारीखें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छठ पर घर जाने की टेंशन होगी कम: रेलवे ने चलाईं आठ जोड़ी स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और तारीखें
Thu, 15 Oct 2026 03:22 PM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
अमर उजाला ब्यूरो, जम्मू
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 15 Oct 2026 03:22 PM IST
सार
त्योहारों में घर जाने वाले यात्रियों की सुविधा के लिए जम्मू मंडल से आठ जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। इससे दिल्ली, कटड़ा, वाराणसी और बिहार के यात्रियों को राहत मिलेगी। पूजा एक्सप्रेस को भी अतिरिक्त रैक से समय पर चलाया गया।
विज्ञापन
रेलवे चलाएगा दिवाली-छठ स्पेशल ट्रेन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
त्योहारों में घर जाने के लिए ट्रेन से सफर करने वाले यात्रियों को रेलवे ने राहत दी है। यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए जम्मू मंडल से आठ जोड़ी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रहीं हैं। इन ट्रेनों से दिल्ली, कटड़ा, वाराणसी और बिहार जाने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी। खासकर छठ पर्व पर बिहार जाने वाले यात्रियों के लिए पठानकोट से छपरा तक सीधी ट्रेन चलाई जा रही है। अलग-अलग तारीखों पर चलने वाली इन ट्रेनों से यात्री अपनी सुविधा अनुसार यात्रा की योजना बना सकते हैं। सभी फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनें पूरी तरह आरक्षित हैं। यात्री आईआरसीटीसी की वेबसाइट या रेलवे आरक्षण केंद्र से टिकट बुक कर सकते हैं।
विज्ञापन
Trending Videos
नई दिल्ली-कटड़ा के बीच चार जोड़ी ट्रेनें
नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा के बीच चार जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं। ट्रेन संख्या 04081/04082 निर्धारित तारीखों पर 26 अक्तूबर से छह नवंबर तक चलेगी। ट्रेन संख्या 04083/04084 नई दिल्ली से नौ और 16 अक्तूबर, 04085/04086 15 और 17 अक्तूबर तथा 04485/04486 नई दिल्ली से 18 और 20 अक्तूबर को रवाना होगी।

वाराणसी और छपरा के लिए भी सुविधा
ट्रेन संख्या 04231/04232 वाराणसी-जम्मू तवी स्पेशल 18 और 19 अक्तूबर को चलेगी। ट्रेन संख्या 04604/04603 कटड़ा-वाराणसी स्पेशल प्रत्येक रविवार को 29 नवंबर तक और वापसी में प्रत्येक मंगलवार को एक दिसंबर तक चलेगी। ट्रेन संख्या 04610/04609 जम्मू तवी-वाराणसी स्पेशल प्रत्येक वीरवार और शुक्रवार को 26 और 27 नवंबर तक संचालित होगी। वहीं, पठानकोट-छपरा स्पेशल ट्रेन संख्या 05194 प्रत्येक बुधवार को 25 नवंबर तक चलेगी।

पूजा एक्सप्रेस को अतिरिक्त रैक लगाकर समय पर चलाया
ट्रेन संख्या 12414 जम्मू तवी-अजमेर पूजा सुपरफास्ट एक्सप्रेस के ज्यादा देरी से चलने के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए जम्मू मंडल ने बुधवार को अतिरिक्त रैक के साथ ट्रेन को निर्धारित समय पर रवाना किया। इसके लिए उपलब्ध अतिरिक्त स्पेयर कोचों की मदद से रैक तैयार किया गया। इससे जम्मू से अजमेर जाने वाले यात्रियों को घंटों इंतजार से राहत मिली है। साथ ही आगे की कनेक्टिंग ट्रेन और यात्रा प्रभावित होने की आशंका भी कम हुई।