Hindi News
›
Video
›
Haryana
›
Hisar News
›
Bharatiya Kisan Mazdoor Union organized a foot march from Niyana village to DC office In Hisar
{"_id":"6a113f5fdcebe9872205981d","slug":"video-bharatiya-kisan-mazdoor-union-organized-a-foot-march-from-niyana-village-to-dc-office-in-hisar-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"हिसार में भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने नियाणा गांव से डीसी कार्यालय तक निकाला पैदल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिसार में भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने नियाणा गांव से डीसी कार्यालय तक निकाला पैदल मार्च
भारतीय किसान मजदूर यूनियन की पैदल यात्रा शुक्रवार सुबह नियाणा से शुरू होकर हिसार लघु सचिवालय तक पहुंची। हाथों में बैनर थामे नारेबाजी करते हुए यह किसान डीसी कार्यालय तक पहुंचे। प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व राज्य प्रधान सुरेश कौथ ने किया।
यूनियन राज्य प्रधान सुरेश काैथ ने कहा कि सरकार किसानों व ग्रामीण क्षेत्रों में बाढ़ से हुए नुकसान की भरपाई करके सरकार तुरंत प्रभाव से किसानों, ग्रामीणों व गरीब मजदूरों को उनके हुए नुकसान का मुआवजा दे। यूनियन ने मांग उठाई कि इसके लिए तुरंत प्रभाव से सिंचाई एवं अभियांत्रिकी विभाग को पैसे का प्रबंध करवाया जाए तथा पिछले साल हुए जलभराव से खराब हुई फसलों, मकानों व पशु हानि का मुआवजा प्रभावित किसानों और मजदूरों को दिया जाए, जो कि अब तक नहीं दिया गया है। पिछले दिनों यूनियन का प्रतिनिधिमंडल सिंचाई मंत्री श्रुति चौधरी से मिला था। उन्होंने आश्वासन दिया था कि हर किसान और मजदूर को नुकसान की भरपाई की जाएगी और बाढ़ से बचाव के पूरे प्रबंध किए जाएंगे। उसी दिन चीफ इंजीनियर सिंचाई विभाग ने सभी गांवों के प्रार्थना पत्र एक्सईएन सिंचाई विभाग हिसार तथा हांसी को उचित कार्यवाही के लिए भेज दिए थे। इसलिए आज यूनियन ने डीसी के माध्यम से मांग की है कि बाढ़ प्रबंधन के काम को आरंभ करने के लिए तुरंत धन का प्रबंध करवाया जाए ताकि बरसात से पहले इन कार्यों को पूरा किया जा सके। यूनियन के प्रवक्ता जोगेंद्र मय्यड़ ने बताया कि किसान एसडीएम हिसार से भी मिले और उन्हें हालात से अवगत करवाया जिस पर उन्होंने इस मामले में कार्यवाही का आश्वासन दिया। वहीं किसानों ने बिजली के बड़े खंभों की लाइन के लिए अधिग्रहित की जा रही किसानों की जमीन मार्केट रेट पर खरीदने की भी पुरजोर मांग रखी। इस मौके पर महासचिव धर्मपाल बडाला, सचिव बबलू सहरावत, , जिला प्रधान कृष्ण पूनिया व हांसी सचिव डॉ. संदीप चहल, कुलवंत उमरा, सत्यवान कनौह, कुलदीप उमरा और राहुल उमरा सहित अन्य किसान मौजूद थे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।