सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Himachal Pradesh ›   Bilaspur News ›   DC Rahul Kumar says: District Bilaspur is fully prepared for the Panchayati Raj elections.

डीसी राहुल कुमार बोले- पंचायतीराज चुनावों को लेकर जिला बिलासपुर पूरी तरह तैयार

Bilaspur bureau बिलासपुर ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 05:06 PM IST
DC Rahul Kumar says: District Bilaspur is fully prepared for the Panchayati Raj elections.
जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं उपायुक्त राहुल कुमार ने कहा कि जिला बिलासपुर की सभी 182 ग्राम पंचायतों में पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने बताया कि आगामी 26,28 तथा 30 मई को तीन चरणों में आयोजित होने वाले पंचायत चुनावों के लिए जिला के चारों विकास खंडों में आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दे दिया गया है। उपायुक्त राहुल कुमार शनिवार को झंडूता और घुमारवीं ब्लॉक में पंचायत चुनावों के लिए की गई व्यवस्थाओं का निरीक्षण करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने घुमारवीं तथा झंडूता के महाविद्यालय परिसरों में स्थापित स्ट्रांग रूम और मतगणना केंद्रों का निरीक्षण किया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने बताया कि पंचायत चुनावों के लिए नियुक्त मतदान कर्मियों के लिए शनिवार को जिला के सभी विकास खंडों में चुनाव ड्यूटी प्रमाण पत्र (ईडीसी) मतदान प्रक्रिया भी संपन्न करवाई गई। इसके लिए विशेष व्यवस्थाएं की गई थीं ताकि चुनाव ड्यूटी में तैनात कर्मचारी भी अपने मताधिकार का प्रयोग कर सकें। उपायुक्त ने कहा कि 24 मई को मतदान दलों को संबंधित मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दिया जाएगा। वहीं, मतदान से एक दिन पहले बैलेट पेपर संबंधित चुनाव दलों को आवंटित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि पंचायतों के लिए मतदान प्रातः 7 बजे से अपराह्न 3 बजे तक होगा। ग्राम पंचायतों के मतों की गणना मतदान समाप्त होने के बाद संबंधित पंचायत मुख्यालयों में ही की जाएगी, जबकि पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गिनती 31 मई को निर्धारित मतगणना केंद्रों पर होगी। राहुल कुमार ने जिला के सभी मतदाताओं से 26, 28 और 30 मई को होने वाले पंचायत चुनावों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि बढ़ती गर्मी को देखते हुए मतदाता सुबह के समय ही मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें, ताकि लोकतंत्र की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके। इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त ओम कांत ठाकुर, एसडीएम घुमारवीं गौरव चौधरी, एसडीएम झंडूता अर्शिया शर्मा, जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) यशपाल, बीडीओ झंडूता संजीव कुमार तथा बीडीओ घुमारवीं अभिषेक शर्मा सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

बारिश की कामना के लिए जलते उपलों के बीच तप पर बैठे महंत

23 May 2026

कुरुक्षेत्र में शनिवार सुबह अचानक बदला मौसम, तेज गर्म हवाओं के बीच बारिश के बने आसार

23 May 2026

Video: अंबेडकरनगर में अघोषित बिजली कटौती से हाहाकार, लोगों में आक्रोश

23 May 2026

शाहपुर तिगरी रोड पर तालाब में कूदे बच्चे, भीषण गर्मी से ऐसे पा रहे राहत

23 May 2026

Video: इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में राष्ट्रीय रोजगार मेले का आयोजन

23 May 2026
विज्ञापन

Video: हाईवे पर बालू उड़ाते चलते ओवर लोड डंपर, राहगीर परेशान

23 May 2026

Video: आईसीएआई दीक्षांत समारोह में नव-योग्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ने ली शपथ

23 May 2026
विज्ञापन

दूल्हा-दुल्हन सिंदूरदान के बाद बारातियों संग हुए फरार; VIDEO

23 May 2026

वाराणसी में गर्मी बढ़ी तो चाट वाले ने शुरू कर दिया पन्ना बेचना; VIDEO

23 May 2026

Video: आईसीएआई दीक्षांत समारोह में नव-योग्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स हुए शामिल

23 May 2026

Video: लखनऊ विश्वविद्यालय में रोजगार मेले में उमड़ी युवाओं की भीड़

23 May 2026

फतेहाबाद के टोहाना में पानी की किल्लत से परेशान लोगों ने दमकोरा रोड पर लगाया जाम

23 May 2026

VIDEO: अमर उजाला भविष्य ज्योति सम्मान समारोह में मेधावियों को किया गया सम्मानित

23 May 2026

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड पहुंचे

23 May 2026

VIDEO: बरेली में फर्जी आधार और पैन कार्ड बनाने का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

23 May 2026

हिसार में भारतीय किसान मजदूर यूनियन ने नियाणा गांव से डीसी कार्यालय तक निकाला पैदल मार्च

23 May 2026

आंतकियों की अंधाधुंध गोलीबारी, ऑपरेशन रक्षक में अपने साथी के लिए रक्षक बने हिसार के कृष्ण; बहादुरी के लिए मिला शौर्य चक्र

23 May 2026

चारधाम यात्रा ट्रांजिट कैंप में पंजीकरण के लिए उमड़ी तीर्थयात्रियों की भीड़

23 May 2026

नंदासैंण के पीएमश्री अटल उत्कष्ट जीआईसी में वार्षिकोत्सव, इनडोर गेम्स के लिए पांच लाख की घोषणा

23 May 2026

रेवाड़ी में लापता कर्मियों के परिजनों का टूटा सब्र, कहा- एक बार मेरे पति की सूरत तो दिखा दो

23 May 2026

महेंद्रगढ़ में घर में घुसा बंदरों का झुंड, व्यक्ति के पैर में काटा; नागरिकों ने 45 दिया धरना

करनाल में तृतीय अखिल भारतीय पुलिस भारोत्तोलन समूह प्रतियोगिता का आयोजन

23 May 2026

आजमगढ़ में बुजुर्ग दंपती की संदिग्ध मौत; VIDEO

23 May 2026

पठानकोट बॉर्डर क्षेत्र में बजरी से भरा ट्रक पलटा, चालक की मौके पर मौत

23 May 2026

कॉकरोच आम नहीं, यह है खास, अलीगढ़ में इस पर टिका 10 करोड़ का बाजार

23 May 2026

जालंधर में नशा तस्करों के घर पर चला बुलडोजर

23 May 2026

मौसम हुआ सुहावना... दिल्ली के कई इलाकों में बूंदाबांदी से मिली गर्मी से राहत

23 May 2026

कानपुर चिड़ियाघर: इगुआना को गर्मी से बचाने के लिए रखी गईं बर्फ की बोतलें, देखें कैसे ले रहे ठंडक का मजा

23 May 2026

पठानकोट के सेवानिवृत बैंक अधिकारी की कोठी से चोर करने आए चोर मोटरसाइकिल छोड़ भागे

23 May 2026

पठानकोट में दुकान से हजारों रुपए का सामान चोरी

23 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed