{"_id":"6a113e191fe5436e3a0ff84d","slug":"video-third-all-india-police-weightlifting-team-championship-organized-in-karnal-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"करनाल में तृतीय अखिल भारतीय पुलिस भारोत्तोलन समूह प्रतियोगिता का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करनाल में तृतीय अखिल भारतीय पुलिस भारोत्तोलन समूह प्रतियोगिता का आयोजन
करनाल तृतीय अखिल भारतीय पुलिस भारोत्तोलन समूह प्रतियोगिता का उद्घाटन शनिवार को मधुबन पुलिस अकादमी में किया गया इस प्रतियोगिता का उद्घाटन चारू बाली, भा०पु०से०, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, पुलिस परिसर भौण्डसी, गुरूग्राम ने किया इस भारोत्तोलन समूह में विभिन्न राज्यों, केन्द्रीय पुलिस बलों और केन्द्र शासित प्रदेशों की कुल 29 टीमों के 830 खिलाड़ी पुलिसकर्मी भाग ले रहे हैं। इनमें 520 पुरूष, 310 महिला खिलाड़ियों के अलावा 135 तकनीकी अधिकारी भी शामिल हैं। इस खेल प्रतियोगिता में भारोत्तोलन, पावर लिफ्टिंग व योगा के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगें।
आमजन उक्त अवधि के दौरान वच्छेर स्टेडियम, मधुबन में आकर उक्त खेलों का आनन्द उठा सकता हैं। इस दौरान औम प्रकाश नरवाल, भा०पु०से०, महानिरीक्षक, एच०ए०पी०, मधुबन ने सभी टीमों के प्रबंधकों एवं खिलाड़ियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए की खेलों के दौरान कोई भी खिलाड़ी प्रतिबंधक दवाईयों एवं मादक पदार्थो का प्रयोग नहीं करेगा तथा प्रतियोगिता के दौरान खेल भावना को कायम रखेगा।
यदि किसी भी टीम को कोई परेशानी एवं ईवेंट से संबंधित कोई आपत्ति हैं तो वह प्रतियोगिता के दौरान उपलब्ध रहने वाले अधिकारी को अवगत करवा सकता हैं जिसका त्वरित समाधान किया जाएगा। पारदर्शी एवं निष्पक्ष मापदंड़ों के अनुसार खेलों का आयोजन किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।