{"_id":"6a11938f54406bdc4f09892a","slug":"video-algaugdhha-ma-dalfana-kachhaaa-va-vatalda-ka-lkara-aashashha-nagama-ka-raparata-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ में डॉल्फिन- कछुआ व वेटलैंड को लेकर आशीष निगम की रिपोर्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ में डॉल्फिन- कछुआ व वेटलैंड को लेकर आशीष निगम की रिपोर्ट
दर्शकों 45 डिग्री तापमान में झुलसे रहे अलीगढ़ के लिए तीन बड़ी और ठंडक पहुंचाने वाली अच्छी खबरें हैं। पहला जिले के दस वेटलैंड काे संरक्षित करने का प्रयास शुरू कर दिया गया है। इसमें तीन का नोटिफिकेशन हो गया है। तीन का सर्वे पूरा हो गया है। तीन अन्य का सर्वे होना शेष है।
जनवरी 2026 में बिजनौर से शुरू हुई डॉल्फिन की गणना पूरी हो चुकी है। आंकड़े बताते हैं कि वर्ष 2015 तक इन इलाकों में गंगा डॉल्फिन की संख्या महज 22 थी। वर्ष 2016 में यह बढ़कर 30 तक पहुंची और इसके बाद लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। वर्ष 2024 में हुई पिछली गणना में इनकी संख्या 52 दर्ज की गई थी। यानी 2015 से 2024 के बीच गंगा डॉल्फिन की संख्या दोगुना से अधिक हो चुकी है।
अलीगढ़ की शेखाझील इन दिनों कछुओं की दुनिया से आबाद है। गर्मी के मौसम में यहां मादा कछुए अंडे देने में जुटी हैं। झील के शांत पानी और झाड़ियों के बीच एक ऐसा कछुआ भी रहता है, जिसे वनकर्मी प्यार से ‘सिकंदर’ पुकारते हैं। झील की देखरेख करने वाले वनकर्मी इश्हाक मोहम्मद पिछले 28 वर्षों से इसे देख रहे हैं। उनका कहना है कि यह झील के सबसे पुराने और बड़े कछुओं में शामिल है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।