{"_id":"6add2275e3ec06f1d4076887","slug":"competition-to-groom-oneself-before-moon-sighting-aligarh-news-c-2-gur1004-1097300-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: चांद के दीदार से पहले खुद को संवारने की होड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: चांद के दीदार से पहले खुद को संवारने की होड़
विज्ञापन
पार्लर में शृंगार करतीं महिलाएं। संवाद
करवा चौथ का त्योहार नजदीक आते ही महिलाओं में सजने-संवरने का उत्साह बढ़ गया है। बाजारों में खरीदारी के साथ ही सौंदर्य पार्लरों और सैलून में भी रौनक बढ़ने लगी है। महिलाएं उस दिन खूबसूरत दिखने के लिए चेहरे की सफाई, मेकअप, केश सज्जा और मेहंदी के लिए अग्रिम बुकिंग करा रही हैं।
शहर के पार्लरों में 2000 से 6000 रुपये तक के पैकेज उपलब्ध हैं, जबकि विशेष पैकेज की कीमत 7000 रुपये तक पहुंच रही है। महिलाएं पारंपरिक परिधानों के साथ आकर्षक मेकअप, लाल और मैरून रंग के कपड़ों, चूड़े और मेहंदी को प्राथमिकता दे रही हैं। सेंटर पॉइंट स्थित सैलून की मैनेजर रोमा गौड़ ने बताया कि अब तक करीब 60 महिलाएं बुकिंग करा चुकी हैं। महिलाएं अपनी जरूरत और बजट के अनुसार सेवाएं पसंद कर रही हैं।
वहीं, लक्ष्मीबाई मार्ग स्थित सैलून की ब्रांड हेड निशिता सिंह ने बताया कि करवा चौथ के लिए 3500 रुपये से विशेष पैकेज शुरू किए गए हैं, जिनकी कीमत 7000 रुपये तक है। इनमें चेहरे की सफाई, वैक्सिंग और हेयर स्पा जैसी सेवाएं शामिल हैं। हेयर स्टाइलिंग के लिए 799 रुपये और मेहंदी के लिए 1199 रुपये की बुकिंग हो रही है। दो पैकेज लेने पर मेहंदी मुफ्त देने की सुविधा भी दी जा रही है। त्योहार को लेकर पार्लरों में बुकिंग का सिलसिला तेज हो रहा है।