{"_id":"6adc3f2c53c38cbaf70be3a9","slug":"12-year-old-son-saves-father-life-calls-112-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम ने बचाई पिता की जान: फंदे पर लटकते देख 112 पर की कॉल, पहुंची पुलिस, फंदा निकाल पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम ने बचाई पिता की जान: फंदे पर लटकते देख 112 पर की कॉल, पहुंची पुलिस, फंदा निकाल पहुंचाया अस्पताल
Sat, 24 Oct 2026 10:48 AM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 24 Oct 2026 10:48 AM IST
सार
पीआरवी कर्मी करीब पांच किलोमीटर दूर गांव-गांव टमोटिया में 7-8 मिनट के अंदर पहुंच गए। उधर कंबल से फंदा ठीक से न लग पाने के कारण खुल गया और कन्हैया नीचे बिछी चारपाई पर गिर पड़ा। उसके गले में फंदा कसा हुआ था।
विज्ञापन
112 पर कॉल
- फोटो : AI
विस्तार
पत्नी से झगड़ा होने के बाद कमरा बंद कर पिता को फंदे पर लटकते देखा तो 12 वर्षीय बेटे ने बिना देर किए 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी। इस पर करीब पांच किलोमीटर दूर मौजूद पीआरवी कर्मी करीब सात मिनट में पहुंच गए और दरवाजा तोड़कर गले में लगा फंदा निकाला। घटना बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 2:30 बजे टमोटिया गांव की है।
विज्ञापन
गोरई थाना प्रभारी ने बताया कि टमोटिया निवासी कन्हैया (45) का बृहस्पतिवार की दोपहर अपनी पत्नी कमलेश के साथ झगड़ा हो गया था। इस पर कमरे में पतले कंबल का गले में फंदा डालकर पंखे के सहारे वह फंदे पर लटकने का प्रयास करने लगा। उधर, पिता के कमरे में जाते ही उसके करीब 12 वर्षीय पुत्र राकेश ने जंगले से अंदर झांका तो पिता को फंदे पर लटकते देखा। इस पर उसने दरवाजे पर धक्का मारा लेकिन वह अंदर से बंद था। इस पर अपनी मां को आवाज लगाने के साथ उसने तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर सूचना दी।
विज्ञापन
सूचना पर बेसवां में मौजूद पीआरवी कर्मी मनोज कुमार उपाध्याय और योगेश कुमार करीब पांच किलोमीटर दूर गांव-गांव टमोटिया में 7-8 मिनट के अंदर पहुंच गए। उधर कंबल से फंदा ठीक से न लग पाने के कारण खुल गया और कन्हैया नीचे बिछी चारपाई पर गिर पड़ा। उसके गले में फंदा कसा हुआ था। दोनों पुलिस कर्मी दरवाजा तोड़कर कमरे में घुसे। तत्काल ही गले से फंदा निकालकर पीआरवी से उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इगलास ले जाकर भर्ती कराया।
विज्ञापन
एक युवक के फंदा लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। पीआरवी कर्मियों ने तत्परता दिखाते हुए मौके पर पहुंचकर युवक को बचाया और उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। इलाज मिलने के बाद उसकी हालत सही है। परिजन से पूछताछ में पता चला है कि युवक शराब पीने का आदी है। इसी बात पर उसका अपनी पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। -विनोद कुमार, थानाध्यक्ष गोरई।