{"_id":"6adc73d3625bc5b6910e185b","slug":"girl-drops-slipper-stops-brother-bike-elopes-with-lover-2026-10-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़: चलती बाइक से गिराई चप्पल, उतरी और पीछे आ रहे प्रेमी के साथ चली गई, रुपये-गहने भी ले गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़: चलती बाइक से गिराई चप्पल, उतरी और पीछे आ रहे प्रेमी के साथ चली गई, रुपये-गहने भी ले गई
Sat, 24 Oct 2026 02:32 PM IST
Chaman Kumar Sharma
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: Chaman Kumar Sharma
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:32 PM IST
सार
छोटे भाई के साथ बाइक पर छात्रा यूनिवर्सिटी गई थी। वहां से लौटते समय चप्पल नीचे गिरने की बात कहकर उसने भाई से बाइक रुकवाई। चप्पल पहनने के लिए बाइक से उतरकर वह पीछे की ओर गई तभी पीछे आ रहे प्रेमी की बाइक पर बैठकर चली गई।
विज्ञापन
चलती बाइक से गिराई चप्पल, पीछे आ रहा प्रेमी
- फोटो : एआई
विस्तार
राजा महेंद्र प्रताप यूनिवर्सिटी से घर लौटते समय पीछे बैठी छात्रा ने अपनी एक चप्पल गिराकर भाई से बाइक रुकवाई। उतरकर चप्पल पहनने के लिए लौटी तभी पीछे से आए अपने प्रेमी की बाइक पर बैठ गई। कुछ दूरी पर आगे खड़ा भाई कुछ समझ पाता इससे पहले छात्रा प्रेमी के साथ चली गई।
विज्ञापन
मामले में पिता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में बताया गया कि 21 वर्षीय बेटी आरएमपीयू में ग्रेजुएशन की छात्रा है। शुक्रवार को छोटे भाई के साथ बाइक पर यूनिवर्सिटी गई थी। वहां से लौटते समय शाम करीब चार बजे चमन नगरिया गांव में एक स्कूल के समीप चप्पल नीचे गिरने की बात कहकर भाई से बाइक रुकवाई।
विज्ञापन
चप्पल पहनने के लिए बाइक से उतरकर वह पीछे की ओर गई तभी पिसावा थाने के बुलाकीपुर गांव निवासी भोला बाइक लेकर वहां पहुंच गया। उसकी बाइक पर बैठकर उनकी बेटी चली गई। बेटे से जानकारी मिलने पर उन्होंने घर में देखा तो ढाई लाख रुपये और सोने-चांदी के गहने भी लापता थे। दर्ज रिपोर्ट में बताया कि रुपये और गहने उनकी बेटी साथ ले गई है। इंस्पेक्टर राजीव कुमार ने बताया कि मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन