फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   jamia millyaa student support mohsin

Aligarh News: जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग को मिला समर्थन, मोहसिन मेवाती ने आंदोलन को दी आवाज

Sat, 24 Oct 2026 02:42 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 02:42 PM IST
विज्ञापन
jamia millyaa student support mohsin
जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्र संघ को धरने पर बैठे छत को समर्थन देते मोहसिन।
जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग को मिला समर्थन, मोहसिन मेवाती ने आंदोलन को दी आवाज
विज्ञापन


अलीगढ़। जामिया मिलिया इस्लामिया में छात्रसंघ चुनाव बहाली की मांग को लेकर चल रहे आंदोलन को समर्थन देने राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय, अलीगढ़ के छात्र नेता व समाजवादी छात्र सभा के महानगर अध्यक्ष मोहसिन मेवाती अपने साथियों के साथ पहुंचे। उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे छात्र रेहान और अन्य आंदोलनकारी छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगों का समर्थन किया। साथ ही, इस मुद्दे को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के समक्ष उठाने का भरोसा दिया।
मोहसिन मेवाती ने कहा कि छात्रसंघ चुनाव की बहाली केवल चुनाव कराने का मामला नहीं, बल्कि विश्वविद्यालयों में लोकतांत्रिक व्यवस्था और छात्र अधिकारों की बहाली का सवाल है। छात्रों की जायज मांगों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि छात्रसंघ चुनाव का मुद्दा मजबूती से उठाया जाएगा और छात्रों की आवाज सड़क से लेकर सदन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालयों में छात्रसंघ चुनाव छात्रों को अपनी बात रखने, नेतृत्व विकसित करने और लोकतांत्रिक प्रक्रिया में भागीदारी का अवसर देते हैं। ऐसे में चुनाव बहाली की मांग पर प्रशासन को सकारात्मक पहल करनी चाहिए। छात्र हितों और युवाओं के लोकतांत्रिक अधिकारों से जुड़े इस मुद्दे पर आवाज उठाना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहसिन मेवाती ने आंदोलनरत छात्रों को आश्वस्त किया कि वह उनके संघर्ष के समर्थन में खड़े रहेंगे और इस मांग को राजनीतिक नेतृत्व तक पहुंचाएंगे। वहीं, आंदोलनकारी छात्रों ने समर्थन के लिए उनका आभार जताया।

इस मौके पर नदीम खान, उबैद, विनोद यादव, अभिषेक कुशवाहा, रोहित कुमार, अरमान खान, नाजिम, रोहित अग्रवाल, जाहिर, इमरान अली, मोहम्मद तालिब, मोहम्मद तारिक, समर मलिक समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed