{"_id":"6a119bd9594c0820f60788b1","slug":"video-bhalaut-village-produced-veer-chakra-winners-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"मेरा गांव मेरी शान: भालौठ गांव ने दिए वीर चक्र विजेता, कारगिल हीरो और 150 से ज्यादा सैनिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेरा गांव मेरी शान: भालौठ गांव ने दिए वीर चक्र विजेता, कारगिल हीरो और 150 से ज्यादा सैनिक
रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2026 05:51 PM IST
Link Copied
भालौठ गांव सिर्फ बाजरे और वैज्ञानिकों के लिए नहीं शहादत की मिसालों के लिए भी जाना जाता है। 1971 में 30 गोलियां खाने के बाद भी दुश्मन से भिड़ने वाले वीर चक्र विजेता प्रहलाद सिंह से लेकर कारगिल के हीरो रामधारी अत्री तक, यहां की मिट्टी ने देश को कई रणबांकुरे दिए। आज भी गांव के 150 से अधिक बेटे सेना में रहकर सरहद की हिफाजत कर रहे हैं।
वीरभूमि में भालौठ गांव का नाम शौर्य की अलग इबारत लिखता है। 1971 के युद्ध में भालौठ के सपूत प्रहलाद सिंह ने अदम्य साहस का परिचय दिया। लड़ाई के दौरान उनके शरीर में 30 गोलियां लगीं, फिर भी वे मोर्चा छोड़कर पीछे नहीं हटे। आखिरी गोली तक दुश्मन को जवाब देते रहे। उनकी बहादुरी को सलाम करते हुए राष्ट्रपति ने उन्हें जीवित रहते ही वीर चक्र से नवाजा। गंभीर रूप से घायल प्रहलाद सिंह बाद में शहीद हो गए लेकिन जाते-जाते गांव के हर युवा के दिल में वर्दी का जुनून भर गए।
भालौठ की शहादत की कहानी यहीं खत्म नहीं होती। 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान गांव के रामधारी अत्री ने टाइगर हिल पर अदम्य साहस दिखाया। बर्फीली चोटियों पर पाकिस्तानी घुसपैठियों से लोहा लेते हुए वे वीरगति को प्राप्त हुए। आज गांव का शहीद रामधारी अत्री खेल स्टेडियम उन्हीं की याद दिलाता है जहां रोज 100 से ज्यादा युवा सेना भर्ती की तैयारी करते हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।