{"_id":"6a1198f71f98531f720b05b8","slug":"video-during-the-final-rehearsal-in-ghumarwin-information-was-provided-on-all-aspects-related-to-the-election-process-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: घुमारवीं में अंतिम रिहर्सल में चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी पहलुओं पर दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: घुमारवीं में अंतिम रिहर्सल में चुनाव प्रक्रिया से जुड़े सभी पहलुओं पर दी जानकारी
पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के लिए विकासखंड कार्यालय घुमारवीं में शनिवार को पोलिंग अधिकारियों की अंतिम रिहर्सल आयोजित की गई। रिहर्सल की अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी घुमारवीं अभिषेक शर्मा ने की। इस दौरान विभिन्न पंचायतों में चुनाव ड्यूटी पर नियुक्त पोलिंग पार्टियों, अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लेते हुए चुनाव संबंधी प्रक्रियाओं की जानकारी हासिल की। खंड विकास अधिकारी अभिषेक शर्मा ने बताया कि पंचायत चुनावों को लेकर प्रशासन की सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि 24 मई को सभी पोलिंग पार्टियों को आवश्यक चुनाव सामग्री के साथ संबंधित पंचायतों के लिए रवाना कर दिया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि निर्वाचन आयोग की ओर से जारी सभी दिशा-निर्देशों का पूरी गंभीरता, पारदर्शिता और जिम्मेदारी के साथ पालन सुनिश्चित किया जाए ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके। रिहर्सल के दौरान मतदान प्रक्रिया से जुड़े प्रत्येक चरण की विस्तार से जानकारी दी गई।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।