{"_id":"6a1199599827dc599c03e392","slug":"video-12-cattle-die-in-gaushala-after-consuming-contaminated-food-from-community-feast-in-mathura-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: भंडारे का दूषित भोजन खाने से 12 गोवंश की मौत, सात की हालत गंभीर; गांव में फोर्स तैनात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: भंडारे का दूषित भोजन खाने से 12 गोवंश की मौत, सात की हालत गंभीर; गांव में फोर्स तैनात
मथुरा के रिफाइनरी के गांव भैंसा में दुखद घटना सामने आई है, जहां एक दिवंगत प्रधान के मृत्युभोज में बचे भंडारे का भोजन खाने से श्रीलक्ष्मीनारायण गोशाला में 12 गोवंश (गायों) की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं सात अन्य गोवंश की हालत बेहद गंभीर बनी हुई है, जिनका इलाज चल रहा है। घटना के बाद से ही गांव में भारी तनाव और आक्रोश का माहौल है, जिसे देखते हुए सुरक्षा के लिहाज से दो थानों का पुलिस बल और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर तैनात कर दिए गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बीते दिनों मौजूदा ग्राम पंचायत भैंसा के प्रधान जगन्नाथ की मृत्यु हो गई थी। बुधवार को उनका मृत्युभोज कार्यक्रम था। कार्यक्रम की समाप्ति के बाद दो दिन तक मालपुआ व अन्य बचे हुए भोजन को गांव में बंटवाया, लेकिन ग्रामीणों ने लेने इनकार कर दिया। इसके बाद उन्होंने गांव में ही स्थित श्रीलक्ष्मीनारायण गोशाला में बचे हुए भोजन और सब्जी को गायों के लिए भिजवा दिया। दो से तीन दिन पुराना दूषित भोजन खाने से 12 गोवंश की मृत्यु हो गई, जबकि करीब सात गायों का उपचार चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही पशुपालन विभाग की मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और बीमार गोवंश का उपचार शुरू किया। वहीं, स्थिति की संवेदनशीलता को देखते हुए रिफाइनरी व फरह थाने की पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने गांव में डेरा डाल दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मृत गोवंश के शवों को दफनाने की प्रक्रिया जारी है। फिलहाल जांच कराई जाएगी। इसके बाद आगे की दिशा तय होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।