Hindi News
›
Video
›
Delhi
›
Dwarka police arrested three including mother and daughter with heroin worth Rs 60 lakh
{"_id":"6a119b0f32f28eb0eb0eded5","slug":"video-dwarka-police-arrested-three-including-mother-and-daughter-with-heroin-worth-rs-60-lakh-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: घर से नशे का कारोबार चलाती थी मां-बेटी, पुलिस ने 446 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: घर से नशे का कारोबार चलाती थी मां-बेटी, पुलिस ने 446 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचा
नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए द्वारका जिला नारकोटिक्स सेल ने घर से नशे का कारोबार करने वाली मां-बेटी को एक सहयोगी के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान 37 साल की पूजा उर्फ बरखा, उसकी मां 61 साल की प्रेम देवी और नदीम के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे और ठिकाने से 446 ग्राम हेरोइन बरामद की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 60 लाख रुपये आंकी गई है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 53 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। पुलिस इस नेटवर्क की आर्थिक जांच करते हुए ड्रग्स कारोबार से अर्जित संपत्तियों का भी पता लगा रही है।जिला पुलिस उपायुक्त कुशल पाल सिंंह ने बताया कि नशे के खिलाफ अभियान चलाते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल के निरीक्षक कमलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने एक सूचना पर उत्तम नगर से पूजा उर्फ बरखा नाम की महिला को हेरोइन तस्करी में गिरफ्तार किया। उसके पास से 123 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने इसके निशानदेही पर नदीम को और बाद में उसकी मां प्रेम देवी को गिरफ्तार कर लिया।
जांच में यह बात सामने आई कि पूजा अपनी मां प्रेम देवी की मदद से नशे का कारोबार करती है और अपने घर का इस्तेमाल हेरोइन छिपाने और सप्लाई के लिए करती है। पुलिस टीम ने अदालत से सर्च वारंट लेने के बाद दाल मिल रोड स्थित मकान पर दबिश दी। घर की तलाशी के दौरान पुलिस ने 323 ग्राम हेरोइन बरामद की। पूजा ने पूछताछ में बताया कि उसे हेरोइन की खेप शोएब अख्तर नाम के सप्लायर से मिलती थी। जो फिलहाल एक अन्य मामले में न्यायिक हिरासत में है। पुलिस अब इस पूरे ड्रग्स सिंडिकेट की सप्लाई चेन को तोड़ने और इससे जुड़े अन्य अंतरराज्यीय तस्करों की तलाश में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।