{"_id":"6a11d24c50cdf824b402db82","slug":"video-kanpur-tree-guards-remain-but-saplings-vanish-due-to-forest-department-negligence-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ट्री गार्ड बचे, पौधे गायब, वन विभाग की लापरवाही से सूखे सैकड़ों पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ट्री गार्ड बचे, पौधे गायब, वन विभाग की लापरवाही से सूखे सैकड़ों पौधे
कानपुर देहात के चिरला-अखरी मार्ग पर वन विभाग के पौधारोपण अभियान की हकीकत अब सड़क किनारे साफ दिखाई देने लगी है। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने के दावे करने वाला विभाग लगाए गए पौधों की देखरेख करना ही भूल गया, जिसके चलते सैकड़ों पौधे एक साल के भीतर सूखकर खत्म हो गए।
बीते वर्ष सरसौल और भीतरगांव ब्लॉक को जोड़ने वाली पांडु नदी के दोनों किनारों पर बड़े स्तर पर पौधारोपण कराया गया था। विभाग ने पौधों की सुरक्षा के लिए ट्री गार्ड भी लगाए थे और इसे पर्यावरण संरक्षण की बड़ी पहल बताया गया था।
हालांकि पौधारोपण के बाद इन पौधों की न तो नियमित सिंचाई कराई गई और न ही उनकी निगरानी हुई। भीषण गर्मी और पानी की कमी के कारण धीरे-धीरे सभी पौधे सूख गए। अब सड़क किनारे सिर्फ खाली ट्री गार्ड खड़े दिखाई दे रहे हैं, जो विभागीय लापरवाही और सरकारी धन की बर्बादी की कहानी बयां कर रहे हैं।
स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि शुरुआत में बड़े उत्साह के साथ पौधे लगाए गए थे, लेकिन बाद में किसी अधिकारी या कर्मचारी ने उनकी सुध नहीं ली। लोगों का आरोप है कि हर साल पौधारोपण के नाम पर लाखों रुपये खर्च किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर नतीजे नजर नहीं आते।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।