{"_id":"6a1179f38885e74c84090c7b","slug":"video-e-auto-drivers-are-charging-rates-higher-than-the-prescribed-fares-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: उपभोक्ता संरक्षण संगठन का आरोप, निर्धारित दरों से अधिक पैसा वसूल रहे ई-ऑटो चालक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: उपभोक्ता संरक्षण संगठन का आरोप, निर्धारित दरों से अधिक पैसा वसूल रहे ई-ऑटो चालक
द हमीरपुर उपभोक्ता संरक्षण संगठन जिला हमीरपुर की मासिक बैठक वरिष्ठ उपाध्यक्ष एसके कौड़ा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। महासचिव मनोहर लाल कानूनगो, केसी गौतम आदि ने बताया कि ई-ऑटो चालक उपभोक्ताओं से निर्धारित दरों से अधिक पैसे वसूल रहे हैं। उन्होंने मांग रखी है कि निर्धारित दरों पर ही उपभोक्ताओं से राशि वसूल की जाए। आरटीओ हमीरपुर से मांग है कि इस बारे औचक निरीक्षण करके उचित कार्रवाई की जाए। शहर में स्ट्रीट लाइटें खराब हैं। आवारा कुत्तों की समस्या बढ़ गई। विवाह सहित अन्य कार्यक्रमों में रात 10:00 बजे के बाद भी डीजे का संचालन किया जा रहा है। इसके चलते रात को बुजुर्ग परेशान हो रहे हैं। संगठन के सदस्यों ने मांग उठाई है कि पशुओं के लिए पॉलीक्लीनिक स्थापित किया जाए। लोग अपने पशुओं को लेकर विभिन्न टेस्ट करवाने के लिए पालमपुर जाते हैं। उन्होंने बताया कि बिजली बोर्ड मनमाने तरीके से स्मार्ट बिजली मीटर लगा रहे हैं। इस अवसर पर युद्ध वीर पठानिया, केसी गौतम, हेमराज शर्मा, ओपी नंदा, गोपाल शर्मा, सुरेश चंद, शंभू राम जसवाल, अशोक कुमार सोनी, ठाकुर रणजीत सिंह आदि मौजूद रहे
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।