{"_id":"6ade6452a4c049d1820722fc","slug":"seized-motorcycle-stolen-from-police-outpost-two-youths-arrested-hamirpur-hp-news-c-94-1-hmp1005-213359-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur (Himachal) News: पुलिस चौकी से ही चोरी हो गई जब्त बाइक, दो युवक गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur (Himachal) News: पुलिस चौकी से ही चोरी हो गई जब्त बाइक, दो युवक गिरफ्तार
Mon, 26 Oct 2026 01:49 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
Updated Mon, 26 Oct 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
लदरौर (हमीरपुर)। थाना भोरंज के तहत पुलिस चौकी लदरौर परिसर में खड़ी जब्त बाइक ही चोरी हो गई। रात करीब डेढ़ बजे दो युवक चौकी परिसर में पहुंचे और बाइक लेकर भाग गए।
सुबह घटना का पता चलने पर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाली और छानबीन के बाद दोनों आरोपियों को पट्टा से गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, चोरी हुई बाइक अभी बरामद नहीं हुई है।
आरोपियों की पहचान उत्तर प्रदेश निवासी दिनेश और प्रमोद के रूप में हुई है। दोनों क्षेत्र में मजदूरी करते हैं और पट्टा में किराये के कमरे में रहते हैं।
पुलिस के अनुसार, 21 अक्तूबर को पट्टा में दस्तावेज उपलब्ध नहीं करवाने पर एक बाइक जब्त की गई थी। उस समय प्रमोद बाइक चला रहा था, लेकिन वह उसके दस्तावेज पेश नहीं कर पाया। इसके बाद पुलिस टीम बाइक को लदरौर चौकी परिसर में ले आई थी। बाइक दिनेश की बताई जा रही है। बाद में इसी जब्त बाइक को चौकी परिसर से चोरी कर लिया गया।
विज्ञापन
मोबाइल बंद कर काम पर भी नहीं पहुंचे आरोपी
सुबह बाइक गायब होने का पता चलने पर पुलिस ने जांच शुरू की। चौकी में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही आरोपियों की तलाश की गई। जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वारदात के बाद दोनों युवकों ने अपने मोबाइल फोन बंद कर दिए थे और काम पर भी नहीं पहुंचे। इससे पुलिस का शक गहरा गया। छानबीन के बाद दोनों को पट्टा से गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस चौकी परिसर से जब्त वाहन चोरी होने की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उन्हें सोमवार को अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस चोरी हुई बाइक बरामद करने के प्रयास कर रही है।
कोट
चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। बाइक भी जल्द बरामद कर ली जाएगी। -बलवीर सिंह, एसपी हमीरपुर