फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Ration being distributed at depots using old machines; frequent server outages cause further difficulties.

Hamirpur (Himachal) News: पुरानी मशीनों से डिपो में बंट रहा राशन, सर्वर बार-बार ठप होने से बढ़ी परेशानी

Mon, 26 Oct 2026 01:47 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Mon, 26 Oct 2026 01:47 AM IST
विज्ञापन
हमीरपुर। राशन लेने डिपो पहुंच रहे उपभोक्ताओं को तकनीकी दिक्कतों के चलते इंतजार करना पड़ रहा है। हमीरपुर शहर सहित जिले के अन्य क्षेत्रों में पुरानी ई-पॉस मशीनों का सर्वर बार-बार डाउन होने से राशन वितरण की रफ्तार धीमी पड़ रही है।
विज्ञापन

वहीं, समस्या से राहत दिलाने के लिए लाई गई नई ई-पॉस मशीनें अभी तक शुरू नहीं हो पाई हैं। जिले की करीब 320 उचित मूल्य की दुकानों में अब भी पुरानी ई-पॉस मशीनों से राशन वितरित किया जा रहा है।
विज्ञापन

सर्वर की समस्या के कारण उपभोक्ताओं को कई बार राशन लेने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ता है। इससे राशनकार्ड धारकों के साथ-साथ डिपो संचालकों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डिपो होल्डरों तक पहुंचीं नई मशीनें, इंस्टॉलेशन बाकी
नई ई-पॉस मशीनें डिपो होल्डरों तक पहुंच चुकी हैं और इनके संचालन के लिए प्रशिक्षण भी दिया जा चुका है। हालांकि, आवश्यक उपकरणों की इंस्टॉलेशन प्रक्रिया लंबित होने के कारण इनका इस्तेमाल शुरू नहीं हो पाया है। इंस्टॉलेशन पूरा होते ही पुरानी मशीनों की जगह नई मशीनों से राशन वितरण शुरू किया जाएगा। वहीं, खाद्य आपूर्ति विभाग का दावा है कि नई ई-पॉस मशीनों के इस्तेमाल से नेटवर्क, सर्वर और अंगुलियों के निशान के सत्यापन से जुड़ी तकनीकी समस्याओं में कमी आएगी।


कोट
नई ई-पॉस मशीनों में उपकरणों की इंस्टॉलेशन जल्द होगी। इसके बाद इनका इस्तेमाल शुरू हो जाएगा। -आंचल, जिला नियंत्रक, खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हमीरपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article