{"_id":"6a117e3a4716e7533a002e11","slug":"video-railway-contractor-dies-after-being-struck-by-jodhpur-delhi-train-in-bhiwani-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"भिवानी में जोधपुर-दिल्ली ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे के ठेकेदार की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिवानी में जोधपुर-दिल्ली ट्रेन की चपेट में आने से रेलवे के ठेकेदार की मौत
लोहारू में जोधपुर से दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा शुक्रवार रात्रि करीब 9:30 बजे सतनाली से लोहारू की तरफ रेलवे ट्रैक पर हुआ। सूचना मिलने पर लोहारू जीआरपी पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
मृतक 33 वर्षीय प्रवेश गांव बेरला जिला चरखी दादरी का रहने वाला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लोहारू के उप नागरिक अस्पताल इतेफाकिया कार्रवाई कर शव का पोस्ट मार्टम करवाया है।
दरअसल, मृतक प्रवेश रेलवे विभाग में एक ठेकेदार के पास काम करता था और काफी समय से रेलवे से संबंधित कार्यों में लगा हुआ था। बताया जा रहा है कि वह मेहनती और मिलनसार स्वभाव का युवक था। उसकी करीब चार वर्ष पहले शादी हुई थी।
परिवार में वह दो भाइयों और एक बहन में सबसे छोटा था। उसकी मौत से पूरे गांव में शोक की लहर है। घटना के बाद जीआरपी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई और आवश्यक जांच पड़ताल की। मामले में मृतक के चचेरे भाई संजय और राजेश के बयान दर्ज किए गए हैं। जांच अधिकारी एवं जीआरपी चौकी इंचार्ज ने बताया कि मामले में इतेफाकिया कार्रवाई की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।