Hindi News
›
Video
›
Uttar Pradesh
›
Kanpur News
›
Kanpur: Fraud Case Registered Against Nine Including Pappu Smart in Connection With Pintu Sengar Murder Row
{"_id":"6a11d26c5500fbec7b0d7143","slug":"video-kanpur-fraud-case-registered-against-nine-including-pappu-smart-in-connection-with-pintu-sengar-murder-row-2026-05-23","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: पिंटू सेंगर हत्याकांड से जुड़ा नया विवाद, पप्पू स्मार्ट समेत नौ पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: पिंटू सेंगर हत्याकांड से जुड़ा नया विवाद, पप्पू स्मार्ट समेत नौ पर धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज
कानपुर के बहुचर्चित बसपा नेता और प्रॉपर्टी डीलर पिंटू सेंगर उर्फ नरेंद्र सिंह हत्याकांड की गूंज एक बार फिर तेज हो गई है। इस मामले से जुड़े विवाद में जाजमऊ थाने में पप्पू स्मार्ट समेत नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी और अन्य गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
बताया जा रहा है कि 20 जून 2020 को चकेरी थाना क्षेत्र में पिंटू सेंगर की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। उस समय यह मामला कानपुर के सबसे चर्चित हत्याकांडों में शामिल रहा था। जांच में सामने आया था कि करोड़ों रुपये की विवादित जमीनों की खरीद-फरोख्त और आपसी रंजिश इस हत्याकांड की मुख्य वजह थी।
अब इस प्रकरण से जुड़े नए विवाद ने फिर सनसनी फैला दी है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि जिस तरह पिंटू सेंगर हत्याकांड से पहले रेकी की गई थी, उसी तरह अब उनके घर की भी निगरानी और रेकी कराई जा रही है। पीड़ित ने अपनी सुरक्षा को लेकर चिंता जताते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
जाजमऊ थाना पुलिस ने तहरीर के आधार पर पप्पू स्मार्ट समेत नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित विभिन्न संगीन धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।