{"_id":"6ade2995f03de8b25d0b42c4","slug":"kanpur-three-arrested-for-attempted-murder-of-a-man-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"कानपुर: रंजिश में युवक की हत्या की कोशिश में तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: रंजिश में युवक की हत्या की कोशिश में तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजा गया
Sun, 25 Oct 2026 09:43 PM IST
Shikha Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 25 Oct 2026 09:43 PM IST
विज्ञापन
गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
नरवल में रंजिश में युवक को लाठी-डंडों से पीटकर अधमरा करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। उनकी पहचान रायपुर निवासी प्रियांशु विश्वकर्मा, शिशुपुर निवासी अक्षय उर्फ राजा और शुभम सिंह उर्फ गोलू के रूप में हुई। आरोपियों के पास से घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार और खून से सनी दो लाठियां बरामद हुई हैं। पुलिस ने कार को सीज कर दिया है। नरवल थानाप्रभारी अनिल सिंह के अनुसार विपिन यादव ने 23 अक्तूबर को नरवल थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। रंजिश के चलते आरोपियों पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया था। तीन को शनिवार रात टौंस रोड से दीपापुर जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार किया गया। थाना प्रभारी के मुताबिक तीनों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेजा गया।
विज्ञापन