{"_id":"6a12e19017182761a906e0e4","slug":"video-a-program-was-organized-on-maharishi-kashyap-jayanti-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"सोनीपत: महर्षि कश्यप जयंती पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मंत्री अरविंद शर्मा ने की शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोनीपत: महर्षि कश्यप जयंती पर कार्यक्रम का हुआ आयोजन, मंत्री अरविंद शर्मा ने की शिरकत
पानीपत रोड स्थित कश्यप चौक पर महर्षि कश्यप जयंती कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के सहकारिता, कारागार, निर्वाचन, विरासत एवं पर्यटन मंत्री अरविंद शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचकर महर्षि कश्यप को श्रद्धासुमन अर्पित किए।
डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि महर्षि कश्यप भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिकता के प्रकाश स्तम्भ थे। उन्होंने अपने ज्ञान, तप और अनुसंधान से मानव सभ्यता को नई दिशा दी। उन्होंने कहा कि महर्षि कश्यप ने समाज को ज्ञान, सेवा और मानव कल्याण का मार्ग दिखाया, जो आज भी लोगों को प्रेरणा दे रहा है।
उन्होंने कहा कि कश्यप समाज का इतिहास गौरवशाली रहा है। रामायण काल में निषाद जैसे शक्तिशाली राजा इसी समाज से हुए, जिन्होंने वनवास के दौरान भगवान राम को आश्रय दिया था। आजादी के आंदोलन में भी कश्यप समाज की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीi ने वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र और विश्व गुरु बनाने का लक्ष्य रखा है, जिसमें कश्यप समाज की अहम भूमिका रहेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार संत-महापुरुष सम्मान विचार प्रसार योजना के तहत महापुरुषों के संदेश समाज तक पहुंचाने का कार्य कर रही है।
उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार गरीब और पिछड़े वर्गों के उत्थान के लिए लगातार योजनाएं चला रही है। पिछड़े वर्ग के विद्यार्थियों को शिक्षण संस्थानों में 27 प्रतिशत आरक्षण दिया जा रहा है। साथ ही क्रीमी लेयर की आय सीमा 6 लाख रुपये से बढ़ाकर 8 लाख रुपये वार्षिक की गई है।
डॉ अरविंद शर्मा ने कहा कि किसी भी समाज की सबसे बड़ी ताकत उसकी एकता होती है। समाज जब मिलजुलकर आगे बढ़ता है तो विकास के नए रास्ते खुलते हैं। उन्होंने युवाओं से अपने इतिहास, संस्कृति और महापुरुषों के आदर्शों को अपनाने का आह्वान किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।