Hindi News
›
Video
›
Punjab
›
Amritsar Police Foil Target Killing Plot; Two Accused Linked to Jaggu Bhagwanpuria Gang Arrested
{"_id":"6a128c013325993ae60ff29d","slug":"video-amritsar-police-foil-target-killing-plot-two-accused-linked-to-jaggu-bhagwanpuria-gang-arrested-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"अमृतसर पुलिस ने टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम की, जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अमृतसर पुलिस ने टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम की, जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार
अमृतसर में कमिश्नरेट पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टारगेट किलिंग की साजिश को विफल कर दिया। पुलिस ने जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े एक शूटर समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई थाना इस्लामाबाद क्षेत्र के फतहपुर इलाके में पेट्रोलिंग के दौरान की गई।
पुलिस के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर राकेश कुमार की टीम इलाके में नियमित पेट्रोलिंग और सर्च ऑपरेशन कर रही थी। इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध युवकों को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन दोनों ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा के तहत फायरिंग की, जिसमें एक आरोपी की टांग में गोली लगी और उसकी पिस्टल नीचे गिर गई। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया। घायल आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलबीर सिंह निवासी गांव ढड्डे फतेह सिंह, थाना बुल्लोवाल, जिला होशियारपुर तथा जशनदीप सिंह उर्फ माया निवासी पट्टी चंबल, थाना छेहरटा, अमृतसर के रूप में हुई है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी टारगेट किलिंग की योजना बना रहे थे। पुलिस के मुताबिक आरोपी विदेश में बैठे गैंगस्टर अंकुश बहमन के संपर्क में थे और उन्हें विरोधी गैंग के दो सदस्यों की हत्या की जिम्मेदारी दी गई थी। समय रहते कार्रवाई कर पुलिस ने बड़ी वारदात को टाल दिया।
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि दोनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। कुलबीर सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट और चोरी से जुड़े चार मामले दर्ज हैं, जबकि जशनदीप सिंह उर्फ माया के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत दो मामले पहले से दर्ज हैं।
इस संबंध में थाना इस्लामाबाद में एफआईआर नंबर 152, दिनांक 23 मई 2026 को धारा 109 बीएनएस और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक .30 बोर चीनी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और दो खाली खोल बरामद किए हैं।
इस ऑपरेशन को डीसीपी डिटेक्टिव रविंदरपाल सिंह, एडीसीपी डिटेक्टिव जगबिंदर सिंह, एसीपी डिटेक्टिव हरमिंदर सिंह संधू और एंटी गैंगस्टर ऑपरेशन सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर रवि कुमार की निगरानी में अंजाम दिया गया
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।