{"_id":"6a12813b7bf19aad380426da","slug":"teacher-duped-of-rs-2-lakh-in-the-name-of-closing-credit-card-bastar-news-c-1-1-noi1494-4316851-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कांकेर: साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड बंद करने के नाम पर शिक्षक से ठगे ₹2 लाख रुपये, पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांकेर: साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड बंद करने के नाम पर शिक्षक से ठगे ₹2 लाख रुपये, पुलिस जांच में जुटी
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 24 May 2026 10:47 AM IST
Link Copied
कांकेर जिले के पखांजूर क्षेत्र के थाना बांदे के अंर्तगत रहने वाले एक शिक्षक को अज्ञात नंबर से फोन आया। उसे क्रेडिट कार्ड बंद करने के नाम पर 2 लाख रुपये की ठगी की गई। इस घटना के बाद शिक्षक ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
बता दें कि बांदे थाना क्षेत्र के अंतर्गत रहने वाले शिक्षक दीपेंद्र रॉय को अज्ञात नम्बर से 11 मई को फोन आया। उनका क्रेडिट कार्ड चालू होने व उसे बंद करने की बात आरोपी के द्वारा कहा गया। शिक्षक ने बिना सोचे समझे अपने फोन पर ओटीपी को आरोपी को बता दिया। ओटीपी के मिलते ही आरोपी ने फोन कट कर दिया।
उसके बाद जब शिक्षक अपने क्रेडिट कार्ड को बंद हुआ कि नहीं ये जानने के लिये बैंक पहुंचे तो उसे पता चला कि उनके अकाउंट से 2 लाख रुपये आरोपी के द्वारा निकाल लिया गया है। 2 लाख रुपये की ठगी होने के कारण शिक्षक ने मामले की रिपोर्ट थाने में दर्ज कराई है। जहां पुलिस शिक्षक के रिपोर्ट के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।