{"_id":"6a12e52f04da73fe7f0c95f0","slug":"video-mastermind-behind-rs-127-crore-cyber-fraud-arrested-in-kanpur-case-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: ट्रांसपोर्टर से 1.27 करोड़ की साइबर ठगी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: ट्रांसपोर्टर से 1.27 करोड़ की साइबर ठगी करने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार
नजीराबाद थाना क्षेत्र के आरके नगर अशोक नगर निवासी ट्रांसपोर्टर मोकम सिंह से अगस्त 2025 में हुई 1.27 करोड़ रुपये की साइबर ठगी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी महाराष्ट्र के पालघर निवासी मेराज अहमद को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी को ट्रांजिट रिमांड पर कानपुर लेकर आई है।
पुलिस के अनुसार इससे पहले मार्च 2026 में फरार चल रहे आरोपी अरशद अंसारी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। मामले की जांच के दौरान पुलिस लगातार गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी थी।
पुलिस उपायुक्त क्राइम श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि ठगी के दौरान ही करीब 70 लाख रुपये फ्रीज करा लिए गए थे। जांच में सामने आया कि 54 लाख रुपये से नोएडा में सोना खरीदा गया था। पूछताछ में आरोपी मेराज अहमद ने स्वीकार किया कि उसने 54 लाख रुपये अमर तिवारी नामक युवक के खाते में ट्रांसफर किए थे।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से दो मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड और एक काला बैग बरामद किया है। पुलिस अब साइबर ठगी गिरोह के अन्य नेटवर्क और लेनदेन की जांच में जुटी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।