{"_id":"6a1297332482ee04e5030d07","slug":"video-kangra-sunday-on-cycle-event-organized-under-the-fit-india-movement-babita-phogat-attended-as-the-chief-guest-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Kangra: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम का आयोजन, बबीता फोगाट ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kangra: फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम का आयोजन, बबीता फोगाट ने की बतौर मुख्य अतिथि शिरकत
Ankesh Dogra
Updated Sun, 24 May 2026 11:44 AM IST
Link Copied
धर्मशाला के भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में रविवार को फिट इंडिया मूवमेंट के तहत 'संडे ऑन साइकिल' कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व कॉमनवेल्थ गेम्स गोल्ड मेडलिस्ट बबीता फोगाट ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान खिलाड़ियों और युवाओं ने साइकिल राइड में भाग लेकर फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बबीता फोगाट ने कहा कि पहले खिलाड़ियों को आगे बढ़ने के लिए काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब सरकार की ओर से खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं और हर संभव सहायता प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि युवाओं को नशे से दूर रहकर खेलों की ओर आगे आना चाहिए, ताकि वे देश और प्रदेश का नाम रोशन कर सकें। उन्होंने कहा कि भारत में होने वाले 2030 कॉमनवेल्थ गेम्स को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह है और इस तरह के कार्यक्रम युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने में अहम भूमिका निभाते हैं। इस अवसर पर कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा, फिट इंडिया मूवमेंट के ग्रैंड मास्टर दीपक मिश्रा और साईं के रीजनल डायरेक्टर सहित कई अधिकारी और खिलाड़ी मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान फिटनेस जागरूकता और खेल संस्कृति को बढ़ावा देने का संदेश भी दिया गया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।