सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Madhya Pradesh ›   Sehore news: CNG Truck Overturns Near Konajhir Toll, Gas Leak Triggers Highway Traffic Chaos

Sehore News: कोनाझिर टोल पर सीएनजी सिलिंडरों से भरा ट्रक पलटा, गैस रिसाव से दहशत के बाद हाईवे बंद

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर Published by: सीहोर ब्यूरो Updated Sun, 24 May 2026 04:50 PM IST
Sehore news: CNG Truck Overturns Near Konajhir Toll, Gas Leak Triggers Highway Traffic Chaos

सीहोर जिले के इछावर-सीहोर हाईवे पर रविवार दोपहर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब कोनाझिर टोल प्लाजा के पास सीएनजी गैस सिलिंडरों से भरा एक तेज रफ्तार ट्रक अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद हाईवे पर चीख-पुकार मच गई और कुछ ही मिनटों में सड़क जाम का अखाड़ा बन गई। गैस रिसाव की सूचना फैलते ही आसपास के लोगों में दहशत फैल गई और पुलिस-प्रशासन को पूरे इलाके को अलर्ट मोड पर लेना पड़ा।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक इछावर की ओर से सीहोर आ रहा था। इसी दौरान अचानक सामने आए एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास में चालक ने ट्रक से नियंत्रण खो दिया। भारी वाहन सड़क किनारे लहराता हुआ पलट गया। ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने घायल को बाहर निकालकर अस्पताल रवाना किया। घायल का नाम नया पुरा निवासी सुनील सेन पिता देव करण सेन 32 साल बताया गया है।

गैस रिसाव ने बढ़ाई टेंशन
ट्रक पलटते ही उसमें भरे सीएनजी सिलिंडरों से गैस रिसाव शुरू हो गया। हाईवे पर तेज गैस की गंध फैलते ही प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए। किसी भी बड़े विस्फोट या आग की आशंका को देखते हुए पुलिस ने तत्काल सीहोर-इछावर मार्ग को पूरी तरह बंद करवा दिया। दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यात्रियों में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें- रीवा में भीषण हादसा: तेज रफ्तार कार ने जैन साध्वियों को कुचला, दो की मौत; उठी न्यायिक जांच की मांग

पुलिस ने संभाला मोर्चा
घटना की जानकारी मिलते ही एडिशनल एसपी सुनीता रावत, सीएसपी अभिनंदन शर्मा, मंडी थाना टीआई सुनील मेहर और थाना प्रभारी इछावर पंकज वाडेकर मौके पर पहुंच गए। पुलिस बल ने पूरे क्षेत्र को घेर लिया और आम लोगों को घटनास्थल से दूर किया गया। सुरक्षा के लिहाज से ट्रैफिक को वैकल्पिक मार्गों की ओर डायवर्ट किया गया।

फायर ब्रिगेड की पानी वाली जंग
गैस रिसाव के कारण हालात लगातार संवेदनशील बने हुए थे। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचते ही ट्रक और सिलिंडरों पर लगातार पानी की बौछार शुरू कर दी। करीब आधे घंटे तक चली इस रेस्क्यू कार्रवाई के दौरान हाईवे पूरी तरह बंद रहा। तकनीकी टीम ने रिसाव वाले हिस्से को नियंत्रित करने के लिए विशेष उपकरणों का इस्तेमाल किया।

बड़ा धमाका टला, प्रशासन ने ली राहत की सांस
प्रशासनिक अधिकारियों के मुताबिक ट्रक में मौजूद कई सिलिंडर खाली थे, जिसके कारण बड़ा विस्फोट होने से टल गया। यदि सिलिंडर पूरी तरह गैस से भरे होते तो हादसा भयावह रूप ले सकता था। गैस रिसाव नियंत्रित होने के बाद अधिकारियों ने राहत की सांस ली। आसपास मौजूद लोगों को भी धीरे-धीरे सुरक्षित स्थानों से हटाया गया।

ये भी पढ़ें- तेज रफ्तार से फिर हुआ हादसा, आमने-सामने आकर भिड़ गईं दो कारें; दंपती की मौत

क्रेन से हटाया गया पलटा ट्रक
करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद क्रेन की मदद से ट्रक को सीधा किया गया। सड़क पर फैले मलबे और सिलिंडरों को हटाने के बाद यातायात दोबारा शुरू कराया गया। हालांकि इस दौरान हाईवे पर लंबा जाम लगा रहा और कई वाहन घंटों तक फंसे रहे।

सीएसपी बोलीं- एहतियात के तौर पर रोका ट्रैफिक
सीएसपी अभिनंदन शर्मा ने बताया कि गैस रिसाव के चलते सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए मार्ग को अस्थायी रूप से डायवर्ट किया गया था। तकनीकी टीम द्वारा स्थिति नियंत्रित करने के बाद मार्ग दोबारा चालू कर दिया गया। वहीं मंडी थाना टीआई सुनील मेहर ने बताया कि यातायात लगभग आधे घंटे तक प्रभावित रहा।

हाईवे पर फिर उठे सुरक्षा इंतजामों पर सवाल
इस हादसे के बाद एक बार फिर हाईवे पर खतरनाक गैस और केमिकल वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि भारी और ज्वलनशील सामग्री लेकर दौड़ रहे वाहनों की निगरानी और गति नियंत्रण नहीं होने से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। रविवार का यह हादसा भले नियंत्रित हो गया, लेकिन कुछ मिनटों की लापरवाही पूरे इलाके को आग के गोले में बदल सकती थी।

सीएनजी गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा
सीएनजी गैस सिलेंडरों से भरा ट्रक पलटा 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

VIDEO: बदरीनाथ में कंचन गंगा के ऊपर टूटा हिमखंड

24 May 2026

लखनऊ में गर्मी से बचाव के लिए ट्रैफिक सिग्नल पर लगाए गए ग्रीन शेड

24 May 2026

अमृतसर पुलिस ने टारगेट किलिंग की साजिश नाकाम की, जग्गू भगवानपुरिया गैंग से जुड़े दो आरोपी गिरफ्तार

24 May 2026

कांकेर: साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड बंद करने के नाम पर शिक्षक से ठगे ₹2 लाख रुपये, पुलिस जांच में जुटी

24 May 2026

लखनऊ में यूपीपीएससी भवन में परीक्षा आयोजित, केंद्र के बाहर भीषण गर्मी में बैठे रहे अभिभावक

24 May 2026
विज्ञापन

Meerut: थापर नगर गुरुद्वारा में गुरुमुखी की कक्षाएं शुरू, बच्चों में उत्साह

24 May 2026

लखनऊ में महापौर ने ललित तिवारी को दिलाई शपथ, बोलीं- दोबारा चुनाव होना चाहिए था

24 May 2026
विज्ञापन

Durg-Bhilai News: टांसफार्मर से निकली चिंगारी से कबाड़ी की दुकान में लगी आग, दमकल विभाग ने पाया काबू

24 May 2026

दृष्टिबाधित युवती को सीएचसी में छोड़कर भागा युवक, पुलिस तलाश में जुटी

24 May 2026

गार्ड और बाउंसरों ने मिलकर पर्यटकों को पीटा, VIDEO

24 May 2026

आईपीएल का सट्टा खिलाने के आरोप में दो पकड़े

24 May 2026

लखनऊ में कोर्ट के आदेश के बाद सपा पार्षद ललित तिवारी को दिलाई गई शपथ

24 May 2026

लखनऊ में नगर निगम पहुंचे सपा पार्षद ललित किशोर तिवारी, बाद कुछ देर में लेंगे शपथ

24 May 2026

Rajasthan Weather News: भीषण गर्मी की चपेट में राज्य, कई जिलों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार

24 May 2026

रेवाड़ी में दिल्ली-जयपुर हाईवे पर बस की टक्कर से 54 वर्षीय व्यक्ति की मौत

24 May 2026

Rajasthan News: Rahul Gandhi के बयान पर Gajendra Singh Shekhawat ने किया पलटवार |Amar Ujala

24 May 2026

सोनभद्र में ट्रक और ट्रेलर में जोरदार टक्कर, VIDEO

24 May 2026

पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट, पड़ोसी ने युवक को मारी गोली, VIDEO

24 May 2026

Bihar News : अपराधियों के घर में बिहार पुलिस की तलाशी! अनंत सिंह के दुश्मन ने अब CM सम्राट को दी चुनौती

24 May 2026

Ujjain News: मस्तक पर चंद्रमा, गले में मोगरे की माला... बाबा महाकाल के दिव्य स्वरूप ने मोहा मन

24 May 2026

GPM: इलाज करवाने गए परिवार के घर चोरी, करीब 1.65 लाख रुपये की नकदी और चांदी के आभूषण पार, FIR दर्ज

GPM: दो दिन में 4 नाबालिग लापता, पुलिस ने तीन को सकुशल किया बरामद

पारिश्रमिक बढ़ाने को लेकर ब्लिंकिट के डिलीवरी राइडर्स का प्रदर्शन

24 May 2026

आईपीएलः लखनऊ के होम ग्राउंड पर पंजाब की टीम को मिला अच्छा समर्थन, जीत पर दर्शक हुए खुश

24 May 2026

बकरीद को शांतिपूर्ण तरीके से कराने को पुलिस ने बढ़ाई सतर्कता, जानकारी देतीं एसपी सिटी प्रीति सिंह

24 May 2026

लखनऊ: अंतिम मैच खत्म होने के बाद दर्शकों का शुक्रिया अदा करने उतरी एलएसजी की टीम, उछाली गेंद

24 May 2026

लखनऊ: मोबाइल की टार्च जलाकर बढ़ाया लखनऊ की टीम का हौंसला, बड़े इरादे लेकर उतरी टीम

24 May 2026

कानपुर: 12 लाख रुपये के गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार

23 May 2026

Meerut: पटेल मंडप में आयोजित कार्यक्रम में गायक ने बिखेरी अपने सुरों की छठा

23 May 2026

VIDEO: समलैंगिकों से वसूली करने वाले दो गैंग के आठ सदस्य गिरफ्तार

23 May 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed