Hindi News
›
Video
›
Himachal Pradesh
›
Solan News
›
Solan: Protest in Kunihar against rising petrol and diesel prices; demonstrators express outrage by pulling a vehicle with ropes at the Old Bus Stand
{"_id":"6a12de01184d0f11d404406a","slug":"video-solan-protest-in-kunihar-against-rising-petrol-and-diesel-prices-demonstrators-express-outrage-by-pulling-a-vehicle-with-ropes-at-the-old-bus-stand-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Solan: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कुनिहार में प्रदर्शन, ओल्ड बस स्टैंड पर रस्सों से गाड़ी खींचकर जताया रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Solan: पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में कुनिहार में प्रदर्शन, ओल्ड बस स्टैंड पर रस्सों से गाड़ी खींचकर जताया रोष
Ankesh Dogra
Updated Sun, 24 May 2026 04:46 PM IST
Link Copied
पेट्रोल और डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों के विरोध में रविवार को कुनिहार के ओल्ड बस स्टैंड पर राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक गाड़ी को रस्सों से खींचकर बढ़ती महंगाई के खिलाफ अपना रोष व्यक्त किया। प्रदर्शन के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की गई। राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी के संयोजक रूमीत सिंह ठाकुर ने लगातार बढ़ रहे पेट्रोल-डीजल के दामों ने आम जनता की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बीते कुछ दिनों में कई बार ईंधन की कीमतों में वृद्धि की गई है। जिससे आम आदमी पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ पड़ रहा है। उनका कहना था कि पेट्रोल-डीजल महंगा होने का असर सीधे तौर पर रोजमर्रा की वस्तुओं सब्जियों और परिवहन खर्च पर पड़ता है। नौकरीपेशा मजदूर और मध्यम वर्गीय परिवार पहले ही महंगाई की मार झेल रहे हैं। अब ईंधन के दाम बढ़ने से लोगों का घरेलू बजट पूरी तरह बिगड़ गया है। उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान राजनीतिक दल जनता से राहत देने के बड़े बड़े वादे करते हैं। लेकिन सत्ता में आने के बाद आम लोगों की समस्याओं को नजरअंदाज कर दिया जाता है। उन्होंने ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में इस बार जनता के सामने तीसरे विकल्प के रूप में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी उभर रही है। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की जनता कांग्रेस और भाजपा दोनों दलों की नीतियों से परेशान हो चुकी है। और आने वाले समय में राष्ट्रीय देवभूमि पार्टी इन दोनों दलों को मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा दोनों दल चुनावों के दौरान मुफ्त योजनाओं और लोकलुभावन घोषणाओं का सहारा लेते हैं। लेकिन इन योजनाओं का आर्थिक बोझ अंत में आम जनता पर ही पड़ता है। उन्होंने कहा कि आज बढ़ती महंगाई और पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार हो रही वृद्धि का खामियाजा देश और प्रदेश की जनता भुगत रही है। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार से पेट्रोल-डीजल और रसोई गैस के बढ़े हुए दाम वापस लेने की मांग की। साथ ही चेतावनी दी कि यदि जल्द राहत नहीं दी गई तो आने वाले समय में आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।