{"_id":"6a12e4cb7bf19aad3804273f","slug":"video-kanpur-bjp-corporators-nephew-accused-of-deadly-attack-over-pressure-to-withdraw-case-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"कानपुर: बीजेपी पार्षद के भतीजे पर कार से दरवाजा तोड़कर जानलेवा हमला करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कानपुर: बीजेपी पार्षद के भतीजे पर कार से दरवाजा तोड़कर जानलेवा हमला करने का आरोप
चकेरी थाना क्षेत्र के दहेली सुजानपुर में मुकदमा वापस लेने का दबाव बनाने से इनकार करने पर बीजेपी पार्षद के भतीजे पर दबंगई और जानलेवा हमले का आरोप लगा है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने कार से उसके घर का दरवाजा तोड़ दिया और फिर उस पर हमला कर दिया।
घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में कार से दरवाजा तोड़ने और हंगामे की घटना दिखाई दे रही है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि रसूख के चलते स्थानीय पुलिस उनकी शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई नहीं कर रही है।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि जब वह प्राथमिकी दर्ज कराने थाने पहुंचे तो दरोगा ने “हत्या का इरादा” शब्द हटाने की बात कही। इसके बाद ही रिपोर्ट दर्ज करने की बात कही गई। मामले में पीड़ित ने पुलिस कमिश्नर से न्याय की गुहार लगाई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।