{"_id":"6a12da15978161382c0fbf28","slug":"video-hamirpur-election-campaign-ends-in-83-panchayats-482-polling-teams-depart-for-polling-booths-2026-05-24","type":"video","status":"publish","title_hn":"Hamirpur: 83 पंचायतों में मतदान चुनाव प्रचार समाप्त, 482 मतदान दल पोलिंग बूथों के लिए हुए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur: 83 पंचायतों में मतदान चुनाव प्रचार समाप्त, 482 मतदान दल पोलिंग बूथों के लिए हुए रवाना
Ankesh Dogra
Updated Sun, 24 May 2026 04:29 PM IST
Link Copied
पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव के पहले चरण में जिला हमीरपुर की 83 ग्राम पंचायतों में रविवार दोपहर तीन बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। इन पंचायतों के कुल 482 मतदान केंद्रों पर 26 मई को होने वाले मतदान के लिए 482 मतदान दलों को रविवार को ही रवाना कर दिया गया। इन मतदान दलों में एक-एक पीठासीन अधिकारी और 3-3 मतदान अधिकारियों सहित कुल 1928 अधिकारी-कर्मचारी शामिल हैं। इनके अलावा पुलिस एवं होमगार्ड्स के कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं। पहले चरण में नादौन ब्लॉक की 21 पंचायतों में 117 बूथ, बिझड़ी ब्लॉक की 17 पंचायतों में 101 बूथ, बमसन ब्लॉक की 9 पंचायतों में 51 बूथ, भोरंज ब्लॉक की 15 पंचायतों में 92 बूथ, हमीरपुर ब्लॉक की 13 पंचायतों में 77 बूथ और सुजानपुर की 8 पंचायतों में 44 बूथ बनाए गए हैं। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) गंधर्वा राठौड़ ने बताया कि मतदान प्रक्रिया को स्वतंत्र, निष्पक्ष, शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक प्रबंध किए गए हैं।मतदान के दिन सभी मतदान केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में सभी तरह की प्रचार गतिविधियों पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
26 मई को मतदान का समय सुबह 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक रहेगा। पंचायत प्रधान, उपप्रधान और वार्ड सदस्यों के चुनाव परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाएंगे। जबकि, पंचायत समिति और जिला परिषद के मतों की गिनती 31 मई को सुबह नौ बजे सभी ब्लॉक मुख्यालयों में आरंभ होगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।